विज्ञापन

जबलपुर में ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई, हाथ जोड़कर माफी मांगी, फिर भी पीटता रहा कार वाला

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक मामूली सड़क दुर्घटना ने तूल पकड़ लिया, जब एक कार चालक ने गुस्से में ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

जबलपुर में ई-रिक्शा चालक की चप्पलों से पिटाई, हाथ जोड़कर माफी मांगी, फिर भी पीटता रहा कार वाला

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक मामूली सड़क दुर्घटना ने उस समय तूल पकड़ लिया, जब एक कार चालक ने गुस्से में ई-रिक्शा चालक की बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, गोराबाजार थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा ने पीछे से एक कार को हल्की टक्कर मार दी।. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर से कार को कोई खास नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन कार चालक का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह वाहन से उतरा और बिना कुछ सुने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार चालक चप्पल निकालकर रिक्शा चालक पर वार कर रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा चालक

घटना के दौरान ई-रिक्शा चालक हाथ जोड़कर लगातार माफी मांगता रहा, लेकिन कार सवार ने उसकी एक नहीं सुनी. वह गाली-गलौज करता रहा और मारपीट जारी रखी. बताया जा रहा है कि इस दौरान रिक्शा चालक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं.

लोगों ने केस दर्ज कराने की दी सलाह

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया, जब लोगों ने रिक्शा चालक को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी तो उसने आशंका जताई कि चूंकि टक्कर उसकी ओर से हुई है, कहीं पुलिस उसी को दोषी ठहराकर परेशान न करें.

फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और चर्चा दोनों बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh Live News: मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर पति-पत्नी ने युवक को ठगा, इंजीनियर का भेज दिया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur News, MP News, Car Owner Beat E Rikshaw Owner, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com