विज्ञापन

IAS पिता और पद्मश्री मां की बेटी IPS सिमाला प्रसाद ने रचा इतिहास, अब मिलेगा ये सम्‍मान; जानिए कहानी

मध्य प्रदेश कैडर की IPS अफसर सिमाला प्रसाद को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा. बिना कोचिंग के UPSC में 51वीं रैंक लाने वाली सिमाला खरगोन रेंज की डीआईजी हैं. वे बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुकी हैं.

IAS पिता और पद्मश्री मां की बेटी IPS सिमाला प्रसाद ने रचा इतिहास, अब मिलेगा ये सम्‍मान; जानिए कहानी
ips simala prasad presidents police medal upsc rank 51 bollywood movies dig khargone.
  • मध्य प्रदेश कैडर की IPS सिमाला प्रसाद को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा.
  • बिना कोचिंग के UPSC में 51वीं रैंक लाने वाली सिमाला खरगोन रेंज की डीआईजी हैं.
  • वे कड़क पुलिसिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं.

मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक मिलेगा. इनमें एक नाम 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद का भी है, जिन्‍हें सराहनीय सेवा पदक के लिए नामित किया गया है. पूर्व IAS पिता और पद्म श्री विजेता मां की बेटी सिमाला ने बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में UPSC में 51वीं रैंक हासिल की थी. रियल लाइफ में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर सिमाला प्रसाद वर्तमान में खरगोन रेंज की DIG हैं. वे कड़क पुलिसिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं. 

खरगोन रेंज की डीआईजी हैं सिमाला प्रसाद

IPS सिमाला प्रसाद का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को भोपाल में हुआ था. करीब एक महीने पहले उन्‍हें खरगोन रेंज का नया DIG नियुक्‍त किया गया था. इससे पहले वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में महिला सुरक्षा शाखा में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर तैनात थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ips simala prasad khargone range dig prasad presidents police medal

UPSC परीक्षा बिना कोचिंग क्रैक की

सिमाला प्रसाद की सफलता की कहानी देश के लाखों युवाओं के लिए एक मिसाल है. भोपाल में पली-बढ़ीं सिमाला ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने के बाद सोशियोलॉजी में मास्टर्स किया. उन्होंने पहले मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा पास की और DSP बनीं. डीएसपी के पद पर रहते हुए उन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल कर IPS बनीं. 

आईएएस पिता और पद्म श्री मां की बेटी 

आईपीएस सिमाला प्रसाद समृद्ध परिवार से आती हैं. उनके पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद 1975 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी, पूर्व सांसद और दो विश्वविद्यालयों के कुलपति रह चुके हैं. वहीं उनकी मां मेहरुन्निसा परवेज देश की जानी-मानी साहित्यकार हैं, जिन्हें शिक्षा और साहित्य में योगदान के लिए साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

ips simala prasad presidents police medal upsc rank 51 bollywood movies dig khargone 

20 साल पहले जहां CSP, वहां SSP बनकर लौटे, कहानी उस IPS की जिसे 31 साल के करियर में चौथा राष्ट्रपति पदक मिलेगा

रियल लाइफ IPS, रील लाइफ में सब-इंस्पेक्टर

'लेडी सिंघम' नाम से मशहूर आईपीएस सिमाला प्रसाद बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने वर्ष 2016 में फिल्म 'अलिफ' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिर 2019 में 'नक्काश' में नजर आईं. जून 2026 में रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है. दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में डीआईजी सिमाला ने इस फिल्म में एक सब-इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है. इस फिल्म में उनके साथ रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और अंजलि पाटिल जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं.

IPS सिमाला प्रसाद अब खरगोन में DIG: MP में क्‍यों खौफ खाते हैं अपराधी? बॉलीवुड में द‍िखाया एक्टिंग का जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simala Prasad IPS, Simala Prasad Khargone DIG, Success Story, Success Story In Hindi, Khargone News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com