विज्ञापन

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Indore News: कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी. इंदौर के तुकोगंज क्षेत्र में रियल एस्टेट कारोबारी संजय जैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देकर 15 करोड़ की मांग की गई.

इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी
Indore Extortion Threat: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी को धमकी; लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से 15 करोड़ की रंगदारी मांगी

Indore Extortion Threat: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang Threat) के नाम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. तुकोगंज थाना (Tukoganj Police Station) क्षेत्र में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी (Real Estate Businessman) संजय जैन (Sanjay Jain) को फोन (Lawrence Gang Call) पर जान से मारने की धमकी देकर करोड़ों रुपये की मांग की गई है. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंटरनेशनल नंबर से आया था धमकी भरा कॉल

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह संजय जैन को एक इंटरनेशनल नंबर से वॉइस कॉल आया. कॉलर ने खुद को हेरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है और कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. संजय जैन ने कॉल आते ही फोन काट दिया और नंबर को ब्लॉक कर दिया.

कॉल काटने पर बढ़ा दी रकम

कॉल कट करने के कुछ ही समय बाद उसी नंबर से संजय जैन के मोबाइल पर वॉइस मैसेज भेजा गया. मैसेज में धमकी देते हुए कहा गया कि पहले 10 करोड़ रुपये देने थे, लेकिन फोन नहीं उठाने के कारण अब 15 करोड़ रुपये देने होंगे. इसके साथ ही आरोपी ने वीडियो कॉल करने की भी कोशिश की.

परिवार की जानकारी देकर डराने की कोशिश

वॉइस मैसेज में आरोपी ने संजय जैन और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियों का भी जिक्र किया. इससे कारोबारी और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया. धमकी की गंभीरता को देखते हुए संजय जैन ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की.

तुकोगंज थाने में मामला दर्ज, क्राइम ब्रांच सक्रिय

मामले की जानकारी मिलते ही तुकोगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है. साथ ही जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल कर साजिश रची जा रही है.

कॉल और मैसेज की तकनीकी जांच जारी

पुलिस इंटरनेशनल नंबर, वॉइस मैसेज और वीडियो कॉल की तकनीकी जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल कारोबारी और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : MP Crime: खरगोन में व्यापारी के घर गोलीबारी के बाद 10 करोड़ की मांग, बिश्नोई गैंग लिंक की जांच

यह भी पढ़ें : भोपाल में 'काली ईद'; खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का विरोध, काली पट्टियां और गम के बीच अदा की गई नमाज

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ अब होगा 'नकल मुक्त'; लोक भर्ती व परीक्षाओं में अनुचित साधनों पर रोकथाम वाला सख्त कानून लागू

यह भी पढ़ें : Tiger Corridor का रास्ता साफ; NH-46 को लेकर हाई कोर्ट, वाइल्डलाइफ बोर्ड व केंद्र की मंजूरी, NHAI करेगा काम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com