Eid ul-Fitr 2026: देशभर में आज यानी 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है. ईद‑उल‑फितर इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस पर्व को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार रमजान के पाक महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है. आज खुशी और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. आज लोग मस्जिदों में नमाज़ अदा करते हैं, गले मिलते हैं और एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं. मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ के समय पहले ही तय कर दिए गए हैं. ईद के दिन की शुरुआत खास नमाज़ से होती है, जिसे ‘ईद की नमाज़' कहा जाता है.
दरअसल, मुस्लिम कैलेंडर का नौवां महीना, रमज़ान सबसे पवित्र समयों में से एक है, क्योंकि इसी महीने में पवित्र ग्रंथ कुरान नाज़िल हुआ था. रमज़ान के आखिर में ईद-उल-फितर रोज़ा तोड़ने का जश्न होता है. इस दिन दोस्त और परिवार के लोग मिलकर दावत करते हैं और एक-दूसरे को तोहफे देते हैं. ईद-उल-फितर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें ndtv.in के साथ...
सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में नमाज अदा
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में ईद-उल-फितर के मौके पर कंचनजंगा स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की.
#WATCH | सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल: ईद-उल-फितर के मौके पर कंचनजंगा स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। pic.twitter.com/RJBPkiHGqt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
ईरान से संबंध रखने वाला कित्तूर गांव में नहीं मनायी जाएगी ईद
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह रुहोल्लाह मुसावी खुमैनी का बाराबंकी के किन्तूर गांव के वंशज ईद नहीं मनाएंगे. जी हां, ईरान का उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक गहरा और ऐतिहासिक नाता है. बताया जाता है यह संबंध मुख्य रूप से ईरान के पहले सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) आयतुल्लाह रुहोल्लाह मुसावी खुमैनी और उनके उत्तराधिकारी आयतुल्लाह अली खामेनेई के पूर्वजों से जुड़ा हुआ है. बाराबंकी जिले की सिरौली गौसपुर तहसील में स्थित किंतूर गांव को आयतुल्लाह खुमैनी का पैतृक निवास स्थान माना जाता है.
आयतुल्लाह खुमैनी के दादा, सैयद अहमद मुसावी, बताया जाता है इसी गांव किन्तूर में पैदा हुए थे. 1830 के दशक के आसपास वे धार्मिक शिक्षा और अन्य कारणों से भारत छोड़कर पहले इराक (नजफ) गए और फिर 1834 में ईरान के खोमेन शहर में जाकर बस गए. भारत से अपने गहरे जुड़ाव और पहचान को बनाए रखने के लिए सैयद अहमद मुसावी ने अपने नाम के साथ 'हिंदी' शब्द जोड़ा था. ईरान में उनके परिवार को आज भी 'अल-मुसावी अल-हिंदी' के नाम से जाना जाता है.
सांसद मोहम्मद हनीफा समेत ईद की नमाज में काली पट्टी बांध कर आए नमाज़ी

लखनऊ में इस बार ईद का माहौल सादगी और ग़म में डूबा आया नजर
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह सैय्यद अली खामनेई की कथित शहादत की खबरों के बाद मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर देखी गई. शहर की कई मस्जिदों खासकर आसिफ मस्जिद समेत अन्य इबादतगाहों में लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की. इस बार ईद का जश्न नहीं, बल्कि सादगी और मातम के साथ इबादत का नज़ारा देखने को मिला. नमाज़ के बाद लोगों ने अमन भाईचारे और दुनिया में शांति के लिए दुआएं मांगी. लोगों का कहना है कि ईद इजरायल और अमेरिका के खात्मे के साथ मनाई जाएगी.
घाटी में शांतिपूर्ण पढ़ी गई ईद की नमाज़
ईद-उल-फितर 2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर, IGP कश्मीर, वी के बिरदी ने कहा, "जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के साथ घाटी में शांतिपूर्ण ईद की नमाज़ सुनिश्चित की. सुरक्षा और आसान आवाजाही बनाए रखने के लिए मल्टी-लेवल सुरक्षा, बाहरी बल, ड्रोन, CCTV और पैदल गश्ती दल तैनात किए गए हैं, ताकि लोग आराम से जश्न मना सकें"
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: ईद-उल-फितर 2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर, IGP कश्मीर, वी के बिरदी ने कहा, "... जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के साथ घाटी में शांतिपूर्ण ईद की नमाज़ सुनिश्चित की। सुरक्षा और आसान आवाजाही बनाए रखने के लिए… pic.twitter.com/96urmnuirg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
अखिलेश यादव ने दी ईद की मुबारकबाद
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद. पूरे देश में खुशी के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है. मैं सभी देशवासियों को ईद के त्यौहार की मुबारकबाद देता हूं. अभी कुछ दिन पहले ही हमने होली का त्यौहार मनाया था. उसमें हम सभी ने मिलकर, गले लगकर गुझिया बांटी थीं, खुशियां बांटी थीं. आज हमारा एक और त्यौहार आया है, ईद का त्यौहार जहां हम फिर गले मिले हैं.
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद। पूरे देश में खुशी के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को ईद के त्यौहार की मुबारकबाद देता हूं। अभी कुछ दिन पहले ही हमने होली का त्यौहार मनाया था। उसमें हम सभी ने मिलकर,… pic.twitter.com/bJrMMobLXN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
दिल्ली में ईद के पुख्ता इंतजाम
दिल्ली: जॉइंट CP मधुर वर्मा ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने तमाम सेंट्रल रेंज में और खासकर जहां मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्र हैं, वहां पुख्ता ईद के इंतजाम किए हैं. आज सुबह की ईद की नमाज भी शांतिपूर्वक सभी जगहों पर पूर्ण हो गई है. दिल्ली पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि सामान्य लोगों के लिए भी ट्रैफिक का संचालन सुचारू रूप से चलता रहे. दिल्ली पुलिस ने तैनाती बढ़ाई है. अभी तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि ये दिन अप्रिय घटना से मुक्त रहे"
#WATCH | दिल्ली: जॉइंट CP मधुर वर्मा ने कहा, "दिल्ली पुलिस ने तमाम सेंट्रल रेंज में और खासकर जहां मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्र हैं, वहां पुख्ता ईद के इंतजाम किए हैं। आज सुबह की ईद की नमाज भी शांतिपूर्वक सभी जगहों पर पूर्ण हो गई है। दिल्ली पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि सामान्य… pic.twitter.com/nLZWdwhhIk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के SP के. के. बिश्नोई ने बताया, "ईद-उल-फितर के पर्व पर आज सभी जगहों पर नमाज अदा की जा रही है या अदा की जा चुकी है... शांतिपूर्ण तरीके से सभी लोग ये पर्व मना रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनपद संभल में सहयोग करेंगे. शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं किया गया है"
#WATCH | संभल, उत्तर प्रदेश: SP के. के. बिश्नोई ने बताया, "ईद-उल-फितर के पर्व पर आज सभी जगहों पर नमाज अदा की जा रही है या अदा की जा चुकी है... शांतिपूर्ण तरीके से सभी लोग ये पर्व मना रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जनपद संभल में सहयोग… https://t.co/q6uCl01FbP pic.twitter.com/D97CfACGm0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
जकात और फितरा क्या है?
ईद का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास होता है. यह दिन जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति और सहायता का संदेश भी देता है. जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक अनिवार्य दान है, जो साहिब-ए-निसाब यानी निर्धारित संपत्ति वाले मुसलमानों द्वारा वर्ष में एक बार अपनी कुल संपत्ति का गरीबों को दिया जाता है. फितरा (Fitra/Zakat-ul-Fitr) रमजान के अंत में ईद की नमाज से पहले दिया जाने वाला एक निश्चित अनिवार्य दान है, ताकि गरीब भी ईद मना सकें.
Bhopal Eid: भोपाल की ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की ईद की नमाज
भोपाल की ईदगाह में शनिवार को ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे. सभी ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले मिलकर के मुबारकबाद दी.
#WATCH | Madhya Pradesh: A large number of people gathered at Eidgah in Bhopal to offer namaz on Eid ul-Fitr. pic.twitter.com/LR6T0FdfYd
— ANI (@ANI) March 21, 2026
...तो दूसरे धर्म के लोगों को भी अच्छा लगता है: ईद पर बोले बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने ईद के मौके पर कहा कि जब हम दूसरे धर्म के लोगों की भावना व आस्था में शामिल होते हैं तो दूसरे धर्म के लोगों को भी अच्छा लगता है. साथ ही चौधरी ने कहा कि उन्होंने (नीतीश कुमार) बहुत मिन्नत से इस बिहार को 20 साल तक चलाया है. यदि इन 20 साल में शांति बनी रही है, कानून-व्यवस्था ठीक रही है तो उसमें आपसी प्रेम बहुत आवश्यक है.
#WATCH पटना: बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, "जब हम दूसरे धर्म के लोगों की भावना व आस्था में शामिल होते हैं तो दूसरे धर्म के लोगों को भी अच्छा लगता है... उन्होंने(नीतीश कुमार) बहुत मिन्नत से इस बिहार को 20 साल तक चलाया है। यदि इन 20 साल में शांति बनी रही है,… pic.twitter.com/0BotpqNDJ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
Hyderabad Eid: हैदराबाद की मक्का मस्जिद में नमाज अदा की गई
हैदराबाद में ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर चारमीनार स्थित मक्का मस्जिद पर लोगों ने नमाज अदा की. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उमड़े.
#WATCH | पटना, बिहार: JDU नेता निशांत कुमार ने ईद-उल-फितर पर कहा, "मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सभी देशवासियों और बिहार वासियों को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद व बधाई देता हूं..." pic.twitter.com/TIpv9kP7mb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
Eid al-Fitr 2026 Live: निशांत कुमार ने दी ईद पर देश और बिहार के लोगों को बधाई
पटना में JDU नेता निशांत कुमार ने ईद-उल-फितर पर कहा कि मैं अपनी तरफ से, मेरे पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सभी देशवासियों और बिहार वासियों को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद व बधाई देता हूं.
Sambhal Eid: संभल की मुख्य ईदगाह में कड़ी सुरक्षा में ईद उल फितर की नमाज संपन्न
संभल की मुख्य ईदगाह में कड़ी सुरक्षा में ईद उल फितर की नमाज संपन्न हुई. संभल की 765 मस्जिदों और 117 ईदगाहों में नमाज अदा की गई है. इस दौरान नमाजियों ने एक-दूसरे को ईद उल फितर की बधाई दी. साथ ही कौम और देश की तरक्की की दुआ मांगी. डीएम और एसपी लगातार इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे हैं और संवेदनशील इलाकों में नजर रख रहे हैं.
Eid al-Fitr 2026 Live: ईद-उल-फितर का महत्व
ईद-उल-फितर यानी मीठी ईद रमज़ान के पवित्र महीने की समाप्ति और 30 दिनों के रोज़े के बाद अल्लाह के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रमुख इस्लामिक त्योहार है, जो भाईचारे, दान और खुशी का संदेश देता है. यह त्योहार शव्वाल महीने की पहली तारीख को चांद देखने के बाद मनाया जाता है, जो आत्म-संयम, क्षमा और सुधार का प्रतीक है.