- एयर इंडिया ने केबिन क्रू के लिए बीएमआई आधारित नया फिटनेस नियम पहली मई से लागू करने की घोषणा की है
- बीएमआई 18 से 24.9 के बीच होने पर फ्लाइट ड्यूटी के लिए क्रू को फिट माना जाएगा
- बीएमआई 30 या उससे अधिक होने पर क्रू को तुरंत ड्यूटी से हटाकर वेतन कटौती लागू की जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।एयर इंडिया ने केबिन क्रू के लिए बीएमआई (Body Mass Index) आधारित नया फिटनेस नियम लागू करने की घोषणा की है, जो 1 मई से प्रभावी हो जाएगा. एयरलाइंस की तरफ जारी की गई नई गाइडलाइन्स के अनुसार, बीएमआई मानकों पर खरा न उतरने पर फ्लाइट ड्यूटी से हटाया जा सकता है और सैलरी (Loss of Pay) पर भी असर पड़ सकता है.
BMI के आधार पर फिटनेस मानक
- BMI 18–24.9: फ्लाइट ड्यूटी के लिए फिट/उपयुक्त
- BMI 18 से कम (अंडरवेट): मेडिकल और फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उड़ान की अनुमति
- BMI 25–29.9 (ओवरवेट): फिटनेस टेस्ट पास करने पर उड़ान जारी रख सकते हैं
- BMI 30 या अधिक (मोटापा): तुरंत ड्यूटी से हटाया जाएगा; इस अवधि में Loss of Pay लागू
7 दिनों में अनिवार्य मेडिकल टेस्ट
बीएमआई मानक से बाहर पाए जाने पर क्रू को 7 दिनों के भीतर निम्न मेडिकल जांच करवानी होंगी
- फास्टिंग ब्लड शुगर
- 75 ग्राम ग्लूकोज टेस्ट
- लिपिड प्रोफाइल
वजन मेंटेन की समय सीमा और अनुशासनात्मक प्रक्रिया
- 30 दिनों के अंदर BMI को सामान्य श्रेणी में लाना आवश्यक
- समय सीमा में सुधार न होने पर वॉर्निंग लेटर जारी किया जाएगा
- तीसरी बार ऐसा होने पर अंतिम चेतावनी दी जाएगी और अतिरिक्त 30 दिन का समय मिलेगा
ड्यूटी और वेतन पर प्रभाव
BMI 30 या उससे अधिक होने पर क्रू को तुरंत उड़ान ड्यूटी से हटाया जाएगा और इस दौरान Loss of Pay लागू रहेगा. अंडरवेट/ओवरवेट श्रेणी में आने वाले क्रू के लिए फ्लाइट से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं