विज्ञापन

युद्ध समेटने का वक्त आ गया; क्या खत्म होने वाली है ईरान के खिलाफ जंग? ट्रंप के इस नए पोस्ट से फिर मची हलचल

Iran-Israel War: ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि हम अपने उद्देश्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं और मध्य पूर्व में ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ चल रहे अपने बड़े सैन्य अभियान को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं.

युद्ध समेटने का वक्त आ गया; क्या खत्म होने वाली है ईरान के खिलाफ जंग? ट्रंप के इस नए पोस्ट से फिर मची हलचल
iran israel war updates
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान समाप्त करने पर विचार करने की बात कही
  • ट्रंप ने ईरान की मिसाइल क्षमता, नौसेना, वायुसेना और रक्षा उद्योग को पूरी तरह समाप्त करने की योजना बताई है
  • कहा कि अमेरिका ईरान को परमाणु क्षमता के करीब नहीं आने देगा और जरूरत पड़ने पर तेजी से प्रतिक्रिया करेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

तो ईरान के खिलाफ अमेरिका युद्ध खत्म करने वाला है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हालिया ट्रूथ सोशल पर किया पोस्ट तो इसी ओर इशारा करता दिख रहा है. हालांकि ट्रंप ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने की बात कई बार कह चुके हैं. ट्रंप के बयान से पहले इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया था कि हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल क्षमता खत्म कर दी है. ट्रंप के इस ताजा बयान पर ईरान की ओर से हालांकि कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने की घोषणा! 

डोनाल्ड ट्रंप बयान बहादुर कहे जाते हैं. उनके बयान कब क्या हो जाएं, कब बदल जाएं कह नहीं सकते. अब उन्होंने फिर ईरान के खिलाफ युद्ध खत्म करने के संकेत दिए हैं. ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि हम अपने उद्देश्यों को हासिल करने के बहुत करीब हैं और मध्य पूर्व में ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ चल रहे अपने बड़े सैन्य अभियान को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल क्षमता, लॉन्चर और उनसे संबंधित सभी चीजों को पूरी तरह नष्ट करना है.

ईरान के खिलाफ ट्रंप का ये प्लान

ट्रंप ने कुछ बिंदुओं को लिख अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग आधार (Defense Industrial Base), उनकी नौसेना और वायुसेना को समाप्त करना, जिसमें एंटी‑एयरक्राफ्ट हथियार भी शामिल हैं.ईरान को कभी भी परमाणु क्षमता के करीब न आने देना, और अमेरिका हमेशा ऐसी स्थिति में रहे कि जरूरत पड़ने पर तेजी और ताकत के साथ प्रतिक्रिया दे सके.उन्होंने कहा कि हमारे मध्य‑पूर्वी सहयोगियों की सर्वोच्च स्तर पर रक्षा करना, जिनमें इजरायल, सऊदी अरब, कतर, यूएई, बहरीन, कुवैत और अन्य देश शामिल हैं.

ट्रंप ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर कहा कि सुरक्षा और निगरानी उन देशों को करनी चाहिए जो इसका उपयोग करते हैं,अमेरिका नहीं करता! यदि वे देश हमसे मदद मांगेंगे तो हम सहायता देंगे, लेकिन ईरान का खतरा खत्म होने के बाद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी.महत्वपूर्ण बात ये कि  यह उनके लिए एक आसान सैन्य अभियान होगा.

 यह भी पढ़ें- ट्रंप का 'मिडिल ईस्ट' मिशन: खाड़ी में हजारों मरीन और लड़ाकू जहाजों की तैनाती, NATO देशों को ट्रंप ने कहा डरपोक

नेतन्याहू ने एक दिन पहले कहा था- हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल क्षमता खत्म कर दी

ईरान से जारी युद्ध के बीच पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाह को खारिज करते हुए खुद दुनिया के सामने आए और बताया कि हमने ईरान के परमाणु और मिसाइल क्षमता खत्म कर दी है. ईरान के पास यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने की क्षमता नहीं है. इजरायल के पीएम ने आगे कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि हम शेरों के समान हैं. यह बात हर कोई अपने घर से जानता है और आप भी, बेशक, अपने परिवारों से जानते हैं. इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारी गर्जना, हैरी की गर्जना, पूरी दुनिया में गूंज रही है. हमारा ध्यान तीन लक्ष्यों पर केंद्रित है.

➤ईरान के परमाणु कार्यक्रम को कुचलना.
➤ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को कुचलना.
➤ऐसी परिस्थितियां बनाना जिससे ईरानी जनता अपने भाग्य की बागडोर अपने हाथों में ले सके.

 यह भी पढ़ें-  क्या ईरान ने 4,000 किमी दूर तक मार करने वाली मिसाइल बना ली? डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com