इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय पिछले 7 अगस्त से बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों से लापता हैं, जिनकी तलाश में अब ‘स्पाइडर मैन' के नाम से चर्चित ज्योति राज अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ उतर चुके हैं. CCTV में पहाड़ी की तरफ जाते दिखे अद्वैत की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के करीब 100 जवान लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. अब तक पहाड़ी इलाके से अद्वैत का मोबाइल, ड्रोन, बैग, स्वेटर और तलहटी से उनकी किराए की बाइक बरामद हो चुकी है, जिसके बाद शांताला ड्रॉप के आसपास ड्रोन की मदद से खोजबीन और तेज कर दी गई है.

इंदौर के अद्वैत की तलाश में अब ‘स्पाइडर मैन' के नाम से चर्चित ज्योति राज अपनी पांच सदस्यीय टीम के साथ उतर चुके हैं.
दुर्गम चट्टानों पर 'स्पाइडर मैन' का सर्च ऑपरेशन
दरअसल शिवगंगे की सीधी खड़ी चट्टानों और खतरनाक ढलानों पर सामान्य रेस्क्यू टीमों के लिए पहुंचना काफी मुश्किल साबित हो रहा है.बता दें कि शिवगंगे की पहाड़ियां बेंगलुरु के नेलामंगला के पास मौजूद हैं और इसकी ऊंचाई करीब 4500 फीट है. इसी चुनौती से निपटने के लिए प्रसिद्ध फ्री-सोलो क्लाइंबर ज्योति राज यानी 'स्पाइडर मैन' को रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किया गया है. ज्योति राज अपनी टीम के साथ रस्सियों के सहारे उन दुर्गम हिस्सों में उतरकर अद्वैत की खोज कर रहे हैं, जहां पैदल जाना लगभग नामुमकिन है.

Advait Upadhyay Missing: बेंगलुरु में शिवगंगे पहाड़ी की तलहटी से अद्वैत का मोटरसाइकिल भी मिला है. इसी से वो इन पहाड़ियों तक पहुंचा था.
शांताला ड्रॉप के पास तेज हुई तलाशी
अद्वैत का सुराग जुटाने में जुटी टीमों को शांताला ड्रॉप के आसपास अहम चीजें मिली हैं. पहले इसी इलाके से अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन बरामद हुआ था, जबकि पास में ही उनका बैग और स्वेटर भी मिला था. इन सामानों के मिलने के बाद से इस पूरे इलाके को केंद्र बनाकर सर्च ऑपरेशन को और विस्तृत कर दिया गया है.अद्वैत के मोबाइल की लोकेशन, काल डिटेल रिकार्ड और उसमें मौजूद डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है. साथ ही टेलीकॉम कंपनियों से यह जानकारी भी जुटाई जा रही है कि अद्वैत के नाम पर इस सिम के अलावा कोई दूसरा सिम जारी हुआ था या नहीं?
खराब मौसम और खड़ी चढ़ाई बनी बड़ी बाधा
रेस्क्यू टीमों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत लगातार हो रही बारिश और शिवगंगे की खड़ी चट्टानें बन रही हैं. फिसलन और खराब मौसम की वजह से खोजबीन में काफी दिक्कतें आ रही हैं. इसके बावजूद बचाव दल बिना रुके अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं ताकि जल्द से जल्द लापता अद्वैत तक पहुंचा जा सके.
ये भी पढ़ें: बाघ ने हमला किया, भैंसों ने मालिक को बचा लिया ! बांधवगढ़ में सामने आया अनोखा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं