विज्ञापन

30 घंटे में ग्वालियर की लॉ छात्रा बरामद: 500 से ज्यादा CCTV खंगाले, पुलिस की 20 टीमों ने ऐसे किडनैपर को ढूंढ निकाला

Gwalior Law Girl Kidnapping Case: 6 मई बुधवार को लॉ द्वितीय वर्ष की छात्रा का कार में अपहरण हो गया था. छात्रा सहेलियों के साथ घर लौट रही थी तभी आरोपी जीतू उर्फ दीपू तोमर ने उसे कार में डाल लिया.

30 घंटे में ग्वालियर की लॉ छात्रा बरामद: 500 से ज्यादा CCTV खंगाले, पुलिस की 20 टीमों ने ऐसे किडनैपर को ढूंढ निकाला
आरोपी से बरामद हुई पिस्टल.

Gwalior Crime News: ग्वालियर के कैंसर पहाड़ी के नजदीक लॉ कॉलेज के गेट से ससनीखेज ढंग से अपहरत की गई लॉ द्वितीय वर्ष की छात्रा क़ो ग्वालियर पुलिस ने 30 घंटे के भीतर न केवल सुरक्षित रिहा करवा लिया, बल्कि आरोपी युवक दीपू तोमर को भी दबोच लिया. पुलिस ने इस ऑपरेशन क़ो हॉट परसूट नाम दिया था. पुलिस को ओस कामयाबी के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ी. इसके लिए पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 50 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. पुलिस की बीस टीमें एमपी, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में डेरा डाले रहीं, तब ये कामयाबी मिली. पुलिस ने इन्हें तब दबोचा, जब ये दोनों बस से लखनऊ से इंदौर जा रहे थे. फिर रास्ते में ही इन्हें कानपुर और उरई के बीच पहले से तैनात ग्वालियर की टीम ने हिरासत में ले लिया.

बता दें कि बुधवार 6 मई को कैंसर पहाड़िया से एक लॉ छात्र का फिल्मी अंदाज में उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज से घर आ रही थी. अपहरता उसे कार में बैठाकर ले गया था और छात्रा बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी. घटना के बाद छात्रा की मां ने कंपू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी का महात्मा गांधी लॉ कॉलेज से जीतू तोमर नामक व्यक्ति ने सफेद रंग की बलेनो गाड़ी में अपहरण कर लिया है. फिर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी.

आरोपी की लोकेशन

आरोपी की लोकेशन

500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले

घटना होते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह ने इसे चुनौती के रूप में लिया और बीस टीमें गठित की गईं. इसकी कमान आईपीएस अधिकारी एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई. इसके अलावा सीएसपी इंद्रगंज  रोबिन जैन और थाना प्रभारी कम्पू  प्रभारी अमर सिकरवार की टीमों को भी काम पर लगाया गया. बीस टीमें यूपी, राजस्थान और आसपास के जिलों में भेजी गई थीं. ग्वालियर, झांसी, दतिया, शिवपुरी और कानपुर में पांच सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले गए. इनके अलावा आधा दर्जन तकनीकी टीमें गठित की गई, जिन्होंने लगातार डेटा विश्लेषण किए गए.

कुछ घंटों में बदल देता रुकने का स्थान

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि  ऑपरेशन ‘हॉट परसूट के नाम से अभियान चलाया गया, जिसमें  ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, झांसी, जालौन और लखनऊ तक ग्वालियर पुलिस ने अपना शिकंजा कसा और आरोपी के रुकने के हर अड्डे तक ग्वालियर पुलिस पहुंच गई. आरोपी कुछ घंटे में अपने रुकने की जगह बदलता रहा, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी इस्तेमाल की एवं पहचान छिपाने की काफी कोशिश की, लेकिन ग्वालियर पुलिस ने आरोपी जीतू तोमर को कानपुर उरई के बीच उत्तर प्रदेश से गुरुवार रात पकड़ लिया.

आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है. पुलिस युवती को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है. घटना में उपयोग की गई बलेनो गाड़ी को जालौन (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया है.

आरोपी ने जारी किया था वीडियो

आरोपी ने गुरुवार दोपहर को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उसने युवती को बगल में बैठा रखा था. उसमें उसने बताया कि उसने कोई अपहरण नहीं किया है. युवती से उसका दो साल से संबंध है, लेकिन एक महीने से मिस अंडर स्टेडिंग हो गई थी. इसीलिए हम उसे साथ लाए हैं. इस वीडियो के जरिये उसने पुलिस और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया, जबकि युवती ने कुछ समय पहले इस युवक के खिलाफ धमकाने, पीछा करने, शादी के लिए दबाव बनाने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर लिखाई थी.

इसमें पुलिस ने आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कुछ दिनों पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा होकर आया और बुधवार को दिन दहाड़े छात्रा का अपहरण करके सनसनी मचा दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com