विज्ञापन

फर्जी सिम नेटवर्क का बड़ा खुलासा, एक ही फोटो से सैकड़ों SIM एक्टिव, POS संचालक कर रहा था खेल 

MP News: पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'FACE' (फेशियल ऑथेंटिकेशन कम्प्लायंस इंफोर्समेंट) के तहत ग्वालियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने एक ही फोटो से सैकड़ों SIM एक्टिव करने वाले फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा किया है.

फर्जी सिम नेटवर्क का बड़ा खुलासा, एक ही फोटो से सैकड़ों SIM एक्टिव, POS संचालक कर रहा था खेल 

Gwalior Fake Cards: ग्वालियर पुलिस ने शहर में फर्जी सिम कार्ड के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि एक POS (पॉइंट ऑफ सेल) शॉप संचालक ने एक ही व्यक्ति के आधार और फोटो का इस्तेमाल कर सैकड़ों लोगों के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी कर दिए. पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में किया गया होगा.

दरअसल, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन 'FACE' (फेशियल ऑथेंटिकेशन कम्प्लायंस इंफोर्समेंट) के तहत ग्वालियर पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब जिस व्यक्ति की फोटो सिम फॉर्म में लगाई जा रही थी, वह खुद पुलिस के पास पहुंच गया.  इस मामले में झांसी रोड थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. अब तक पुलिस ने ऐसी 7 फर्जी सिम बरामद की हैं, जो एक ही क्षेत्र के लोगों के नाम से जारी की गई थीं और उनमें फोटो आरोपी आशीष की लगी थी.

VIDEO: राजा हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां बोली- राजा लौट आया, इस संयोग को चमत्कार मान रहे परिजन

हर सिम पर हजारों की कमाई 

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आशीष ग्राहकों की जगह अपनी फोटो लगाकर सिम एक्टिवेट करता था. बदले में उसे हर सिम पर 500 रुपए मिलते थे. वहीं, मास्टरमाइंड भिंड का रहने वाला उमेश कुशवाह एक सिम के लिए एक से डेढ़ हजार रुपए तक वसूलता था.

आपके नाम से कोई फर्जी सिम तो नहीं चला रहा? Sanchar Saathi पोर्टल पर ऐसे करें चेक 

आरोपी अंडरग्राउंड हो गए 

मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं. पुलिस को आशंका है कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी में किया गया है. इस नेटवर्क के खुलासे के बाद कई साइबर फ्रॉड के मामलों का भी खुलासा हो सकता है. 

चलती ट्रेन के टॉयलेट में मिला नवजात, बुरी तरह कांप रहा था, यात्री ने गेट खोला तो रह गया दंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mp Crime News, Madhya Pradesh News,  gwalior News, Fake Sim, MP Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com