विज्ञापन

Yashvardhan: अंडर 19 क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए यशवर्धन, बढ़ाया ग्वालियर का गौरव, कप्तान भी बनाए गए

राष्ट्रीय क्रिकेट में टीम में चयन किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए सपना होता है लेकिन ग्वालियर के गौरव बनकर उभरे यशवर्धन चौहान को एक ही दिन दोहरी सफलता मिली है. यशवर्धन का न केवल 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है, बल्कि उन्हें टीम की कमान भी सौंपी गई है.

Yashvardhan: अंडर 19 क्रिकेट टीम में सिलेक्ट हुए यशवर्धन, बढ़ाया ग्वालियर का गौरव, कप्तान भी बनाए गए
ग्वालियर के गौरव बने यशवर्धन
Gwalior's Glory Yashvardhan

Gwalior Young Cricketer: ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान (Yashvardhan Chauhan) को दोहरी सफलता मिली है. उनका अंडर 19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के साथ ही उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है. यह खबर फैलते ही युवा क्रिकेटर यशवर्धन के घर में खुशी का माहौल है. यशवर्धन की मां ने लाड़ले यशवर्धन के अंडर-19 टीम में चयन की खुशी में बेटे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है.

ग्वालियर के युवा क्रिकेटर के अंडर-19 टीम में चयन की खबर जैसे ही लोगों को पता लगा यशवर्धन के घर बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लग गया. सिंधिया स्कूल के छात्र रहे यशवर्धन के पिता अनामी चौहान एक व्यवसायी है और उनकी मां रीना चौहान एक ग्रहणी हैं. यशवर्धन चौहान का परिवार के हुरावली इलाके में रहता है.

ये भी पढ़ें-पापा कहते हैं... सिर्फ द्रविड़-पुत्र ही नहीं, नेक्स्ट जेनेरेशन के कई जांबाज क्रिकेटर बनने को तैयार

अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बनाए ग्वालियर के यशवर्धन चौहान

यशवर्धन चौहान के अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन ने भी फोन करके शुभकामनाएं दीं. यश के 15 सदस्यीय टीम में चयनित होने और कप्तान बनाए जाने की सबसे पहले खबर यशवर्धन चौहान के स्कूल के कोच ने दीं. यश को मिली बड़ी उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल ने भी फोन करके शुभकामनाएं दीं. 

मां और पिता के साथ युवा क्रिकेटर यशवर्धन चौहान

यशवर्धन के कोच बोले, 'यश का नहीं है कोई भी फेवरेट क्रिकेटर'

स्कूल के कोच ने कहा कि, यश की सफलता के पीछे कोच और माता - पिता का विशेष सहयोग है, पिता उसकी प्रेरणा है. उन्होंने बताया कि यश का कोई फेवरेट क्रिकेटर नहीं है. वहीं, बेटे की क़ामयाबी से बेहद खुश नजर आई मां रीना ने कहा कि, बेटे के चयन की खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि यश एक दिन टीम इंडिया के लिए भी खेलेगा.

ये भी पढ़ें-MP के दिव्यांग क्रिकेटर लोकेंद्र आर्य का इंडिया ए टीम में चयन; जुगाड़ से खरीदी किट, NDTV से बोले- नीली जर्सी...

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में युवा क्रिकेटरों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह से चरणबद्ध होती है, जिसमें जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के घरेलू टूर्नामेंट शामिल हैं. बीसीसीआई के जूनियर चयनकर्ता इन टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखते हैं और उनके प्रदर्शन के आधार पर युवा क्रिकेटरों को अंडर-19 टीम में चयन किया जाता है.

महज 6 -7 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहा है यशवर्धन चौहान

गौरतलब है महज 6 -7 साल की उम्र से यश क्रिकेट खेल रहा है. यश का चयन श्रीलंका सीरीज के लिए हुआ है, जहां टीम वन डे और मल्टी डे सीरीज खेलेगी. बीत रात ही टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की घोषणा हुई है. चयनित टीम का 23 जून से विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा. टीम 30 जून को श्रीलंका रवाना होगी, जहां तीन वन डे और दो मल्टी डे मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला वन डे 4 जुलाई क़ो खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें-सुनील गावस्कर ने कोच गौतम गंभीर को दी नसीहत, बोले- अब ‘बदलाव के दौर' से बाहर आना होगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Under 19 Cricket Team, Team Selection,  Gwalior News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com