विज्ञापन

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में OPD ठप, डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मंगलवार को भी डॉक्टर्स की हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई थी. इस बीच जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA) ने भी सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

एमबीबीएस इंटर्न्स की स्टाइपेंड बढ़ाने और लाठीचार्ज पर कार्रवाई की मांग.
NDTV
  • MBBS इंटर्न्स पर पुलिस लाठीचार्ज और स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन.
  • 14,337 रुपये स्टाइपेंड पर भड़के MBBS इंटर्न्स, बोले- अन्य राज्यों से कम मिल रहा पैसा.
  • जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया.

मध्य प्रदेश में डॉक्टर्स के आंदोलन के बाद चिकित्सा सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. एमबीबीएस इंटर्न्स पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस इंटर्न्स ने काम बंद कर दिया है. राज्य की राजधानी भोपाल के कमला पार्क में भी इंटर्न्स का धरना पिछले दो दिनों से जारी है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बेनतीजा रहने के बाद आज भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं. साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज में काली पट्टी बांधकर चिकित्सा शिक्षक और अन्य स्टाफ काम करेंगे.

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई है और बाकी सेवाएं चालू हैं. भोपाल में मंगलवार को भी सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टर्स ने धरना-प्रदर्शन किया था.

JUDA ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने सरकार को 24 घंटे का समय दिया है. संगठन का कहना है कि यदि इस अवधि में कोई ठोस समाधान नहीं निकला तो प्रदेश के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर भी ओपीडी और वैकल्पिक ओटी सेवाएं बंद कर देंगे. इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर और बड़ा प्रभाव पड़ सकता है.

क्या है मांग?

एमबीबीएस इंटर्न्स की मांग है कि उनका स्टाइपेंड बढ़ाया जाए. फिलहाल उन्हें हर महीने 14,337 रुपये स्टाइपेंड के रूप में मिलते हैं, जो उनके कार्यभार और जरूरतों की तुलना में काफी कम है, जिसे बढ़ाने की वह मांग कर रहे हैं. मेडिकल स्टूडेंट्स का कहना है कि एमपी में अन्य राज्यों की तुलना में कम स्टाइपेंड मिलता है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- भोपाल में MBBS इंटर्न्स का हंगामा: सीएम हाउस जाने की जिद पर अड़े, पुलिस से धक्कामुक्की; वाटर कैनन से रोका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MBBS Intern Protest Bhopal, Bhopal News, Doctors Protest, Doctors Strike In Bengal, Madhya Pradesh Doctor Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com