विज्ञापन

Maruti का धमाका! 28 KM माइलेज देने वाली SUV पर 3.10 लाख तक की छूट, Creta से है टक्कर

नई कार खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है. Maruti Suzuki ने Grand Vitara पर सितंबर महीने का सबसे बड़ा डिस्काउंट घोषित किया है. इस पर 3.10 लाख तक की बंपर बचत का मौका है.

Maruti का धमाका! 28 KM माइलेज देने वाली SUV पर 3.10 लाख तक की छूट, Creta से है टक्कर

Maruti Grand Vitara Discount: सितंबर का महीना अब लगभग खत्म होने ही वाला है. भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी Maruti Suzuki अपने बचे हुए स्टॉक को काफी तेजी से क्लियर कर रही है. कंपनी ग्राहकों के लिए बड़े डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है. इस ऑफर में कंपनी अपने पॉपुलर मिड-साइज SUV पर भी बंपर छूट दे रही है. ये कार अपने माइलेज के लिए जानी जाती है. इस SUV पर Maruti Suzuki 3.10 लाख तक की छूट पा सकते हैं. यदि आप एक प्रीमियम डिजाइ वाली कार खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है. 

हम जिस मस्कुलर SUV की बात कर रहे हैं उसका नाम Maruti Grand Vitara है. सितंबर 2026 के इस महीने में आप इस कार पर पूरे 3.10 लाख तक का भारी डिस्काउंट पा सकते हैं. हालांकि, इस मैक्सिमम डिस्काउंट का फायदा इस SUV के सबसे एडवांस्ड स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है. आइए आपको Maruti Grand Vitara पर मिलने वाली पूरी डील के बारे में बताते हैं. 

Maruti Grand Vitara पर डिस्काउंट ऑफर्स

Maruti Grand Vitara के सभी वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या पुरानी गाड़ी कबाड़ करने पर 45 हजार तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को 30 हजार तक का लॉयल्टी बोनस और 20 हजार तक का कॉपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इन सभी डील्स को मिलाकर टोटल बचत 1.25 लाख हो जाती है. स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को कई राज्यों में शून्य रोड टैक्स का खास फायदा दिया जा रहा है. जिससे सीधे तौर पर 1.85 लाख तक की अतिरिक्त बचत हो रही है. इस तरह टोटल डिस्काउंट बढ़कर पूरे 3.10 लाख तक पहुँच जाता है.

आपको बता दें कि इसके साथ कंपनी एडिशनल वारंटी भी दे रही है. चुनिंदा वेरिएंट्स को खरीदने पर ग्राहकों को पूरे 5 साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी ऑफर की जा रही है. आपको बता दें कि बिना किसी डिस्काउंट के Maruti Grand Vitara की ऑन-रोड कीमतें फिलहाल 12.92 लाख से 23.38 लाख के बीच हैं.

यह भी पढ़ें : 30KM का माइलेज, सनरूफ, ADAS और 360° कैमरा.. Tata Nexon को टक्कर देगी ये 9 लाख वाली SUV

Creta और Tata Sierra से सीधा मुकाबला

भारतीय बाजार में Maruti Grand Vitara का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Tata Sierra, Kia Seltos, Renault Duster और Nissan Tekton जैसी दिग्गज SUV कारों से होता है. हालांकि, फीचर्स के मामले में ये अपने कई कंपीटिटर्स से थोड़ा पीछे रह सकती है. लेकिन माइलेज के मामले में ये उन सब से काफी आगे हैं. कंपनी के अनुसार, ये 27.97 किमी प्रति लीटर तक माइलेज दे सकती है. फीचर्स की बात करें तो इसमें  9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. 

केबिन में एक शानदार पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360-डिग्री कैमरा दिया गया है. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग पैड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. ये गाड़ी 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसके अलावा  कंपनी-फिटेड CNG का भी ऑप्शन मिलता है.

नोट: ये डिस्काउंट ऑफर केवल 30 सितंबर तक ही वैलिड है. रोड टैक्स में मिलने वाली छूट पूरी तरह से आपके राज्य के नियमों पर डिपेंड करती है. डिस्काउंट की रियल रेट अलग-अलग शहरों, डीलरशिप्स और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार बदल सकती हैं. सटीक जानकारी के लिए कृपया अपने नजदीकी अधिकृत मारुति सुजुकी शोरूम पर संपर्क करें.

यह भी पढ़ें : Tata ने कई कारों के लिए पेश किया BaaS, सस्ते में घर आएगी Nexon-Harrier, कीमत 4.69 लाख से शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maruti Grand Vitara, Maruti Grand Vitara Bookings, Maruti Grand Vitara Price, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com