विज्ञापन

निशातपुरा रेलवे स्टेशन अब नहीं रहा 'भूतिया', CM मोहन यादव ने हरी झंडी दिखा मालवा एक्सप्रेस को रवाना किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के नव विकसित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस तरह भोपाल को चौथा रेलवे स्टेशन मिल गया.

निशातपुरा रेलवे स्टेशन अब नहीं रहा 'भूतिया', CM मोहन यादव ने हरी झंडी दिखा मालवा एक्सप्रेस को रवाना किया
सीएम डॉ मोहन यादव ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी.
ANI
  • निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर 2 ट्रेनों का ठहराव शुरू.
  • CM मोहन यादव ने मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.
  • 14 करोड़ लागत से विकसित हुआ निशातपुरा स्टेशन.

भोपाल का नव विकसित निशातपुरा रेलवे अब 'भूतिया' नहीं रहा है, क्योंकि अब इसका उद्घाटन हो गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए नई सौगात बताया. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना व्यापक है कि कई देशों की कुल आबादी के बराबर लोग प्रतिदिन इसकी ट्रेनों में यात्रा करते हैं.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है.

भारतीय रेलवे में तेजी से काम हो रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल को निशातपुरा के रूप में चौथा रेलवे स्टेशन मिला है और यह दर्शाता है कि पिछले 12 वर्षों में रेलवे का ‘‘न भूतो न भविष्यति'' विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और निशातपुरा स्टेशन शुरू होने के बाद नयी दिल्ली से उज्जैन और इंदौर की ओर जाने वाली ट्रेनों को ट्रैक तथा इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी

लोग कहते थे 'भूतिया रेलवे स्टेशन'

दरअसल, तीन साल से बनने के बावजूर शुरू होने का इंतजार कर रहे निशातपुरा स्टेशन को स्थानीय लोगों ने भूतिया करार दे दिया था, तमाम यात्री सुविधाओं के साथ बने इस स्टेशन पर शाम होने के बाद वीरानी छा जाती थी. स्टेशन पर लाइट, ट्रैक, शेड सब होने के बावजूद प्लेटफॉर्म पर एक भी यात्री नजर नहीं आता था, जिसके चलते माहौल में एक अजीब सी खामोशी छाई रहती थी.

स्थानीय लोगों ने इसी वजह से इसे भूतिया स्टेशन करार दे दिया था, लेकिन अब खुद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर सौरभ कटारिया ने कहा कि यह अब भूतिया स्टेशन नहीं हैं. यात्रियों का आवागमन अब यहां नजर आएगा.

ये भी पढ़ें- 'जहांगीर कभी ओरछा आए ही नहीं, राजा वीर सिंह ने बनवाया था महल', CM मोहन यादव के बयान से मचा बवाल

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Mohan Yadav, Nishatpura Railway Station, Malwa Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com