विज्ञापन

बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट; PM मोदी और गृह मंत्री शाह को दिल्ली दौरे में प्रेजेंटेशन देंगे CM साय

Bastar Roadmap Meeting: बस्तर के भविष्य पर आज दिल्ली में अहम बैठक. CM विष्णुदेव साय पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को विकास का विस्तृत रोडमैप देंगे. पढ़िए पूरी खबर.

बस्तर के विकास का ब्लूप्रिंट; PM मोदी और गृह मंत्री शाह को दिल्ली दौरे में प्रेजेंटेशन देंगे CM साय
दिल्ली में बस्तर के विकास पर उच्च स्तरीय बैठक (फाइल फोटो)

Bastar Roadmap Meeting Delhi: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के भविष्य को लेकर आज राजधानी दिल्ली में एक अहम और निर्णायक बैठक होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष बस्तर के विकास का विस्तृत खाका प्रस्तुत करेंगे. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब क्षेत्र में माओवाद के प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है और सरकार अब “पोस्ट‑माओइस्ट सीनारियो” में बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक से बस्तर के समग्र विकास की नई दिशा तय होगी.

देर रात दिल्ली पहुंचे सीएम साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 अप्रैल की देर रात करीब साढ़े 11.30 बजे नई दिल्ली पहुंचे. अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसी दिन वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट करेंगे. इन उच्च स्तरीय बैठकों को बस्तर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

Bastar Development Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णु देव साय

Bastar Development Meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम विष्णु देव साय
Photo Credit: (फाइल फोटो)

पोस्ट‑माओइस्ट सीनारियो पर फोकस

मुख्यमंत्री का यह दौरा खास तौर पर बस्तर के भविष्य को लेकर रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बैठक का मुख्य फोकस “पोस्ट‑माओइस्ट सीनारियो” पर रहेगा, यानी माओवाद के कमजोर पड़ने के बाद बस्तर के समग्र और सतत विकास की कार्ययोजना. मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के समक्ष बस्तर का एक विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेंगे, जिसमें सुरक्षा से आगे बढ़कर विकास के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा.

विकास की मुख्यधारा में लाने पर जोर

सूत्रों के अनुसार, अब देशभर का ध्यान बस्तर के विकास पर केंद्रित हो रहा है. सुरक्षा मोर्चे पर मिले सकारात्मक परिणामों के बाद केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता बस्तर को तेजी से विकास की मुख्यधारा में लाने की है. सरकार का मानना है कि अब स्थायी शांति के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देने का सही समय है.

बुनियादी ढांचे से रोजगार तक रोडमैप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी प्रस्तुति में बस्तर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने जैसे अहम बिंदुओं को शामिल करेंगे. इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने और आदिवासी क्षेत्रों के समावेशी विकास की स्पष्ट रूपरेखा भी बैठक में रखी जाएगी. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद बस्तर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें : चार दशक का खौफ; उत्तर बस्तर में नक्सलवाद कैसे फैला और कैसे टूटा, जानिए पूरी कहानी

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: अप्रैल में भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त?

यह भी पढ़ें : राजेंद्र भारती केस: हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, भोपाल में सियासी बयानबाजी; MP की राजनीति गरमाई

यह भी पढ़ें : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से एवरेस्ट तक; छत्तीसगढ़ की बेटी अमिता श्रीवास के हौसले को CM साय का सलाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com