इंदौर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) इंदौर ने 'एस कुमार्स नेशनवाइड' (SKNL) के 1400 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की जांच में सामने आया कि SKNL के पूर्व CMD नितिन शंभुकुमार कासलीवाल ने बैंकों को चूना लगाकर अरब सागर के किनारे 60 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदा था. जिसे अब ईडी ने अटैच कर लिया है. पूर्व CMD नितिन शंभुकुमार कासलीवाल का यह आलीशान बंगला महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में अरब सागर के किनारे बना है. आरोपी नितिन कासलीवाल ने बैंकों से लिए लोन का पैसा शेल कंपनियों के जिरए घुमाकर खरीदी करोड़ों की संपत्ति बनाई. प्रवर्तन निदेशालय PMLA के तहत इस पर लगातार शिकंजा कर रही है.
ये भी पढ़ें- पंजाब में कारोबारियों पर ईडी रेड, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
लंदन में भी जब्त हो चुकी है प्रॉपर्टी
SKNL के पूर्व CMD नितिन शंभुकुमार कासलीवाल के खिलाफ यह ईडी की पहली कार्रवाई नहीं है. इससे पहले दिसंबर 2025 में ईडी ने लंदन में बकिंघम पैलेस के पास 119 करोड़ की प्रॉपर्टी भी जब्त की थी. नितिन कासलीवाल ने बैंकों के कर्ज से अपनी आलीशन दुनिया बसाई थी, जिसकी परतें लगातार ईडी खोल रही है.
ये भी पढ़ें- ED की रेड में सैकड़ों करोड़ के महाघोटाले का पर्दाफाश, कंबोडिया से भारत में हो रहे थे साइबर स्ट्राइक
ईडी लगातार कर रही जांच
ईडी के अनुसार, पूर्व CMD नितिन शंभुकुमार कासलीवाल ने बैंक कंसोर्शियम से कर्ज लेकर परिवार और कंपनियों के नेटवर्क के जरिए रकम को डायवर्ट किया. इसके बाद उसने देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रॉपर्टी बनाई. ईडी अब इन सभी संपत्तियों की तलाश कर रह है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें- भारतमाला प्रोजेक्ट में ₹9.83 करोड़ के मुआवजा घोटाले का आरोपी जयप्रकाश गिरफ्तार, ED ने कसा शिकंजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं