विज्ञापन

पंजाब में कारोबारियों पर ईडी रेड, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

पंजाब में कारोबारियों पर छापेमारी को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र पर निशाना साधा है. अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पंजाब में कारोबारियों पर ईडी रेड, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

पंजाब के कारोबारियों के यहां मंगलवार को एक बार फिर ईडी की रेड पड़ने पर आम आदमी पार्टी और उसकी पंजाब सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पंजाब सरकार ने व्यापारियों को पंजाब के विकास की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनके साथ खड़े होने की बात कही है. ‘आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यापारी घबराए नहीं.

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है, पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है. उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ईडी की रेड पर कहा कि पंजाब के कारोबारी हमारे राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं और ‘रंगला पंजाब' बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान है. वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र पर निशाना साधा. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 26 साल में पहली बार एमएससीआई इमर्जिंग मर्केट्स इंडेक्स की टॉन 10 कंपनियों में से भारत की कंपनियां बाहर हो गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नई नौकरियां कम पैदा हो रही हैं. अच्छी सैलरी वाली नौकरियों के अवसर सिमट रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Bhagwant Mann, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com