विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2019

पीएम नरेंद्र मोदी ने 90 दिनों में पूरा देश नाप डाला, 100 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल हुए

पीएम मोदी ने जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब के गुरुदासपुर से दौरों का सिलसिला शुरू किया था, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी ने 90 दिनों में पूरा देश नाप डाला, 100 से अधिक कार्यक्रमों में शामिल हुए
पीएम नरेंद्र मोदी ने 90 दिन में देश भर का दौरा किया और 100 से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत की.
  • पीएम मोदी ने बाईस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया
  • एक दिन में जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों जम्मू, श्रीनगर और लेह का दौरा
  • उत्तर-पूर्व के चार राज्यों असम, अरुणाचल, मणिपुर और त्रिपुरा भी गए
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले नब्बे दिनों में सौ से अधिक सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उनका देश भर का दौरा चुनावों के ऐलान से पहले शुरू हुआ था. जनवरी से अब तक उन्होंने कश्मीर से कन्याकुमारी तक दौरे किए.

पीएम मोदी ने जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब के गुरुदासपुर से दौरा शुरू किया था. उन्होंने बाईस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा किया. उन्होंने एक ही दिन में जम्मू-कश्मीर के तीनों क्षेत्रों जम्मू, श्रीनगर और लेह का दौरा किया. वे उत्तर-पूर्व के चार राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा भी गए.

पीएम मोदी ने पिछले तीन माह में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के दौरे किए. वे अपने चुनाव क्षेत्र बनारस में चार बार गए. वहां कई योजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे किए गए कई विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया और कनेक्टिविटी पर जोर दिया. पीएम मोदी का फोकस नए हाईवे शुरू करने और मेट्रो नेटवर्क पर रहा.

लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले पीएम मोदी की 100 रैलियां

पीएम मोदी ने अहमदाबाद और नागपुर मेट्रो देश को समर्पित कीं. इसके अलावा गाजियाबाद तक मेट्रो शुरू की, लखनऊ मेट्रो की एक लाइन शुरू की. उन्होंने पटना और कानपुर में मेट्रो की आधारशिला रखी और अहमदाबाद मेट्रो का दूसरा चरण शुरू किया.

VIDEO : ट्विटर पर मोदी और शाह ने अपने नाम के आगे लगाया 'चौकीदार'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, India Tour In 90 Days, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com