रविवार को लोकसभा चुनाव (Elections 2019) के सातवें दौर की आख़िरी वोटिंग से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ठीक उस समय प्रेस कॉन्फ़्रेंस की, जब कुछ ही किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) की प्रेस कॉन्फ़्रेंस चल रही थी. उस कॉन्फ़्रेंस में प्रधानमंत्री ने सवालों के जवाब नहीं दिए, जबकि राहुल उनका लगभग मज़ाक बनाते दिखे.
कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे राहुल गांधी की नज़र लेकिन बीजेपी मुख्यालय में चल रही प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की प्रेस कॉन्फ़्रेंस पर भी थी. राहुल ने पहली चुटकी में यही कहा कि उन्हें भी पीएम से कई सवालों के जवाब लेने हैं.
राहुल गांधी ने कहा, "खबर मिली है कि पीएम ब्रीफिंग कर रहे हैं नतीजे आने के सिर्फ 3-4 दिन पहले... मैं भी पीएम से एक सवाल पूछना चाहता हूं...उन्होंने मेरे राफेल पर सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया...मेरे साथ खुली बहस के लिए तैयार क्यों नहीं हुए?"
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Election 2019: पांच साल में पहली बार पीएम मोदी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रखी अपनी बात लेकिन...
लेकिन प्रधानमंत्री की प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कुछ पत्रकार भेजने के राहुल के बयान को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. राहुल की मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री लगातार राहुल के निशाने पर रहे. रडार और बादल वाले पीएम के बयान पर सबसे करारा हमला किया. राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा, "मोदी जी ने एयर फोर्स आफिसर से कहा कि मौसम खराब है...बादल हैं...राडार पर जहाज नहीं दिखेगा ...Fantastic...He is Prime Minister of India."
लेकिन प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राहुल की अपनी दुविधा छुपी नहीं रह सकी. लोकसभा चुनावों के नतीजों, कांग्रेस की संभावनाओं और प्रधानमंत्री पद से जुड़े सवालों को लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. राहुल गांधी ने कहा, "मैं आम जनता को पूर्वाग्रह में नहीं रखना चाहता...जो भी जनता आदेश देगी मैं उसका पालन करूंगा."
VIDEO : पीएम मोदी ने सवालों से बनाई दूरी
राहुल गांधी से बार-बार ये पूछा गया कि क्या उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी...लेकिन राहुल कोई भी दावा करने से बचते दिखे. साफ है, कांग्रेस नेतृत्व को इस बात का एहसास है कि 23 मई से पहले इस बारे में कोई भी दावा करना पार्टी के हित में नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं