विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2019

आयकर छापों के विरोध में प्रदर्शन करने वाले जेडीएस-कांग्रेस पर जेटली ने साधा निशाना, कही यह बात 

अरुण जेटली ने अपने एक ब्लॉग में लिखा है कि बेंगलुरु का मामला संप्रग 2 के कामकाज की पद्धति को दो तरह से प्रदर्शित करता है.

Also Read in
आयकर छापों के विरोध में प्रदर्शन करने वाले जेडीएस-कांग्रेस पर जेटली ने साधा निशाना, कही यह बात 
अरुण जेटली ने कांग्रेस और जेडीएस पर साधा निशाना
  • लोकसभा चुनाव से पहले साधा निशाना
  • विपक्ष के विरोध का दिया जवाब
  • अरुण जेटली ने लिखा ब्लॉग
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों और इंजीनियरों के यहां तलाशी लिए जाने के विरोध में बेंगलुरु में आयकर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर जेडीएस और कांग्रेस की शनिवार को आलोचना की. अरुण जेटली ने अपने एक ब्लॉग में लिखा है कि बेंगलुरु का मामला संप्रग 2 के कामकाज की पद्धति को दो तरह से प्रदर्शित करता है - सरकारी धन का इस्तेमाल करो, खुद को फायदा पहुंचाने के लिए इसे ठेकोदारों और लाभार्थियों के जरिए इस्तेमाल करो और फिर संघवाद के लिए जुबानी हमदर्दी जताओ और जब कभी अवसर आए तब उसे नष्ट कर दो.

डायरी बम: राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, लिखा- पीएम मोदी के सारे चौकीदार चोर हैं

गौरतलब है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस - जेडीएस के सत्तारूढ़ गठबंधन ने गुरुवार को बेंगलुरु में आयकर विभाग के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने अपने पार्टी के लोगों और अन्य के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई किए जाने के विरोध में यह कदम उठाया. जेटली ने कहा कि यह अभूतपूर्व है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री आयकर तलाशी के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन में शामिल हुए हों.

अरुण जेटली ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- वो फर्जी मुद्दे उठाते हैं और बार-बार उन्हें बोलते हैं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस की प्रतिक्रिया से शक की सूई उन पर जाती है. क्या मंत्री के भतीजे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार थे जिनके लिए दरियादिली दिखाई गई - क्या यह भाई भतीजावाद का मामला है? उन्होंने कहा कि यहां तक कि आयकर अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि किसी सांसद, विधायक या मंत्री के यहां तलाशी नहीं ली गई है. उन्होंने पूछा कि क्या राज्य का रूख संघवाद के लिए खतरा है. गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब अरुण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधा हो. इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव अभियान में मनगढ़ंत मुद्दे उठा रहे हैं और यदि उन फर्जी मुद्दों को उनके भाषण से हटा दिया जाए तो कुछ भी नहीं बचेगा.

बीजेपी का भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने का वादा सिर्फ एक जुमला था : कीर्ति आजाद

अरुण जेटली ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि झूठ औंधे मुंह गिरता है और मतदाताओं की सोच बिगाड़ने वाले अतिआत्मविश्वासी विपक्षी नेताओं को लोकसभा चुनाव में मतदाता दंडित करेंगे. जेटली ने कहा था कि "राहुल गांधी ने न सिर्फ अपनी पार्टी, बल्कि पूरे विपक्ष को फर्जी और मनगढ़ंत मुद्दों पर निर्भर कर दिया है. वे फर्जी मुद्दे उठाते हैं, उसे बार-बार बोलते हैं और उसके बाद समझते हैं कि उनका झूठ सच हो जाएगा. समय आ गया है कि वे झूठ के कोकून से बाहर निकले अन्यथा समाप्त हो जाएंगे. 

देहरादून रैली में बोले राहुल गांधी- यूपीए सत्ता में आई तो शुरू करेंगे न्यूनतम आय गारंटी योजना

उन्होंने कहा था कि राफेल, बालाकोट, जज लोया मौत, बैंक लोन माफी, जेएनयू मुद्दा, ईवीएम, जीएसटी, नोटबंदी या नीरव मोदी व माल्या को लेकर या आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा या फिर अर्थव्यवस्था को लेकर हमेशा फर्जी मुद्दे उठाए गए और विपक्ष का हर मुद्दा औंधे मुंह गिरा. यदि राहुल गांधी के भाषण से फर्जी मुद्दे हटा दिए जाएं, तो वहां कुछ बचेगा ही नहीं. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह मतदाताओं की समझ को कमतर आंक रहा है. उन्होंने कहा था कि मतदाता भी देश के विपक्षी दलों को उसी तरह समझेंगे और उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे. 

मोदी सरकार की आयुष्‍मान भारत योजना 15-20 अमीर कारोबारियों के हाथ में है, हम ऐसी स्‍कीम नहीं चाहेंगे : राहुल गांधी

भाजपा नेता ने कहा था कि चुनावी अभियान चलाने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि फर्जी मुद्दों पर प्रचार चल नहीं पाएगा. भारतीय लोकतंत्र की वास्तविक ताकत मतदाताओं की समझ में निहित है. वे काम न करने वालों को दंडित करेंगे और वे काम करने वालों को दोबारा वोट देंगे. सर्वे करने वाले, राजनीति पंडित और टिप्पणीकार आमतौर पर गलत साबित होते हैं. 

Video: भारतीय सेना के लिए कुछ भी संभव: जेटली

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arun Jaitley, Congress, JDS, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com