विज्ञापन
This Article is From Aug 06, 2018

कोलकाता के फेमस ‘प्रिया सिनेमा’ में नाइट शो के दौरान लगी भीषण आग

कोलकाता के देशप्रिय पार्क क्षेत्र में प्रिया सिनेमा में रविवार देर रात के शो के दौरान आग लग गई.

कोलकाता के फेमस ‘प्रिया सिनेमा’ में नाइट शो के दौरान लगी भीषण आग
कोलकाता के देशप्रिय पार्क क्षेत्र में प्रिया सिनेमा में रात के शो के दौरान आग लग गई.
  • कोलकाता के ‘प्रिया सिनेमा’ में लगी भीषण आग
  • नाइट शो के दौरान लगी आग
  • अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी
कोलकाता: कोलकाता के देशप्रिय पार्क क्षेत्र में प्रिया सिनेमा में रविवार देर रात के शो के दौरान आग लग गई. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के कुछ समय पहले ही रात लगभग दस बजकर 15 मिनट पर ऑडिटोरियम में धुंआ भरने के बाद दर्शकों को जल्दी से बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची.    

यह भी पढ़ें: कोलकाता में एटीएम धोखाधड़ी के मामलो में दो रोमानियाई नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि सिनेमा हॉल के मालिक के परिवार के चार सदस्य और एक कर्मचारी छत पर फंस गये. दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला. पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सोवन चटर्जी और दमकल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. चटर्जी ने बताया कि छत पर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.    

VIDEO : रणनीति इंट्रो : NRC पर हो रही है जमकर सियासत
सूत्रों ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है. मंत्री ने बताया कि सभी दृष्टिकोणों से हादसे की जांच की जायेगी. भूतल रेस्तरां से आग लगने की आशंका के दृष्टिकोण की भी जांच की जायेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Priya Cinema, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com