किसी भी सवाल का जवाब ढूंढना हो, किसी सेवा की जानकारी लेनी हो या नई चीजें सीखनी हों, छात्र Google करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई बार वे उत्सुकता में आकर ऐसी चीजें सर्च करते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए. ये सर्च करना ना केवल सुरक्षा लिहाज से ठीक नहीं है बल्कि इससे कन्फ्यूजन भी हो सकती है.
स्टूडेंट्स Google पर ये चीजें सर्च ना करें
परीक्षा में नकल करने के तरीके
Exam cheating tricks, paper leak या answer key hack जैसी चीजें सर्च करने से बचें. यह न केवल गलत है बल्कि कई मामलों में कानूनी कार्रवाई का कारण भी बन सकती है.
हैकिंग और पासवर्ड तोड़ने के तरीके
किसी का अकाउंट हैक करने, वाई-फाई पासवर्ड चुराने या सोशल मीडिया अकाउंट एक्सेस करने से जुड़ी खोजें जोखिम भरी हो सकती हैं.
क्या आप जानते हैं- छोटी हो या बड़ी, दवा के बीच में लाइन क्यों होती है?
पायरेटेड किताबें और सॉफ्टवेयर
फ्री में पेड सॉफ्टवेयर, गेम या कॉपीराइटेड ई-बुक डाउनलोड करने वाली वेबसाइटें वायरस और मैलवेयर फैला सकती हैं.
संदिग्ध स्कॉलरशिप या नौकरी के ऑफर
Guaranteed scholarship, Earn ₹50,000 daily या No work high income जैसे ऑफर अक्सर धोखाधड़ी साबित होते हैं.
अवैध या आपत्तिजनक सामग्री
हिंसा, अवैध गतिविधियों या प्रतिबंधित सामग्री से जुड़ी वेबसाइटों से दूर रहें. इससे कानूनी और मानसिक दोनों तरह के नुकसान हो सकते हैं.
फर्जी AI टूल्स और ऐप्स
लोकप्रिय AI टूल्स के नाम पर कई नकली वेबसाइटें मौजूद हैं जो डेटा चोरी कर सकती हैं. हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
अपनी निजी जानकारी
Google पर कभी भी अपना आधार नंबर, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा या सर्च न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं