विज्ञापन

जरूरत के समय गूगल बना सबसे बड़ा सलाहकार, How To लिखकर हर बात पूछ रहे लोग

गूगल आज के समय में सबसे बड़ा सलाहकार बन गया है. गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि लोग जब भी मुश्किल में फंसते हैं तो गूगल से ही सलाह लेते हैं.

जरूरत के समय गूगल बना सबसे बड़ा सलाहकार, How To लिखकर हर बात पूछ रहे लोग
गूगल पर How To को लेकर दिलचस्प सर्चिंग सामने आई है. (सांकेतिक तस्वीर)
canva
नई दिल्ली:

इंसानी दिमाग में कई सारे सवाल आते हैं, जिनका जवाब वह अपने आसपास ही ढूंढता है. लेकिन जब इन सवालों के जवाब उसे नहीं मिलते तो वह गूगल की मदद लेता है. इंसानी दिमाग में सबसे ज्यादा सवाल 'How To' यानी 'कैसे करें?' आता है. इंसान जब भी किसी मुश्किल में फंसता है तो वह गूगल पर जाकर सबसे पहले 'How To....' करके ही सर्च करता है. 

भारतीयों की इसी आदत को ही समझने के लिए जब हमने गूगल ट्रेंड्स के डेटा तो देखा तो कई रोचक बातें सामने आईं.

गूगल ट्रेंड्स पर जब हमने 'How To...' से जुड़ी सर्चिंग की जानकारी ढूंढी तो पता चला कि लोग सबसे ज्यादा गैस बुकिंग को लेकर परेशान थे. गूगल पर नए पीएनजी कनेक्शन के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया. गूगल पर 'how can I get a new gas pipeline connection?' सबसे ज्यादा सर्च किया गया. एक साल में इसकी सर्चिंग में 4,800% का उछाल आया है. ये डेटा 25 मई 2025 से 25 मई 2026 तक का है.

एक दिलचस्प सवाल सेहत से जुड़ा भी है. गूगल ट्रेंड्स पर 'i work 9 to 9,living on snacks and coffee with zero steps. how do i stay fit and eat healthy' लिखकर भी खूब सर्च किया गया है. एक साल में इसकी सर्चिंग 2,350% बढ़ी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा, गूगल ने हाल ही में एक नया 'Search Live' फीचर शुरू किया है. इसमें AI की मदद से बोलकर या कुछ चीज दिखाकर भी सवाल पूछ सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप गूगल को फोटो दिखाकर उसके बारे में पूछ सकते हैं. यह फीचर फोटो या लाइव विज़ुअल को समझकर उससे जुड़ी जानकारी देता है. 

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, एक साल में गूगल पर 'how do i use search live to identify the signs showing on my car dashboard?' की सर्चिंग में 2,700% और 'tell me how to use search live to fix my plant?' में 2,300% का उछाल आया है.

इतना ही नहीं, घर पर आलू की खेती करनी हो या प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करना हो या फिर घर के खर्च कम करने हों... इन सबके लिए भी गूगल की मदद ली जाती है.

गूगल पर 'my son can't see. how do i explain colours to him?', 'how to clean stainless steel', 'how to trim a beard', 'how to polish stainless steel', 'how to plant potatoes', 'how to reduce household expenses', 'how to install curtain rod', 'how to use a pressure cooker', 'how to remove makeup properly' और 'how to silence apple watch' जैसी चीजों के बारे में भी सर्च किया गया.

यह भी पढ़ेंः कब आएगा मॉनसून? गर्मी की मार झेल रहे लोग गूगल पर जाकर पूछ रहे सवाल

यह भी पढ़ेंः कैटरीना का क्रेज, ईशा अंबानी का 'Mom, Mom, Mom' मोमेंट...मदर्स डे पर भारतीयों ने गूगल पर क्या ढूंढा

यह भी पढ़ेंः वोट, जीत और वायरल दिलचस्पी: Google Trends पर विजय और TVK का जलवा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com