विज्ञापन

झारखंड: सरकारी स्कूल में बच्चे खा रहे थे मिड डे मील तभी सिर पर आ गिरी छत, कई घायल... दो की हालत गंभीर

लातेहार जिले के लुहुर स्कूल में मिड-डे मील के दौरान बरामदे का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हुआ. इस घटना में कई बच्चे घायल हुए हैं जिसमें दो छात्राओं की हालत गंभीर है. प्रशासन ने अब जिले के 160 जर्जर स्कूलों की मरम्मत का फैसला लिया है.लातेहार से संजीव कुमार गिरी की रिपोर्ट

झारखंड: सरकारी स्कूल में बच्चे खा रहे थे मिड डे मील तभी सिर पर आ गिरी छत, कई घायल... दो की हालत गंभीर
लातेहार जिले के लुहुर स्कूल में मिड-डे मील के दौरान बरामदे का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हुआ.

Jharkhand School Accident: झारखंड के लातेहार जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है. यहां के बरवाडीह प्रखंड स्थित लुहुर गांव के एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा होते-होते बचा. मध्याह्न भोजन के समय स्कूल के बरामदे का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया जिससे कई बच्चे घायल हो गए. यह घटना लुहुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बुधवार को हुई. उस समय बच्चे रोजाना की तरह बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे. 

वहीं अचानक बरामदे का बाहरी छज्जा टूटकर गिर पड़ा. गनीमत यह रही कि छज्जा सीधे किसी बच्चे के ऊपर नहीं गिरा नहीं तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. हालांकि मलबे और पत्थरों के टुकड़ों की चपेट में आने से कई बच्चे घायल हो गए.

दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल

छज्जा गिरने के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आईं. प्रधानाध्यापक दिलेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्राओं को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार एक छात्रा के पैर में और दूसरी के सिर में गहरी चोट आई है. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

प्रशासन की नींद खुली, 160 स्कूल चिन्हित

स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि यह भवन साल 2004 में बना था और अब काफी पुराना और जर्जर हो चुका है. इस घटना के बाद जिला शिक्षा विभाग भी हरकत में आया है. जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू ने जानकारी दी कि पूरे जिले में ऐसे 160 स्कूलों की पहचान की गई है जिनकी हालत खराब है. उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि इन भवनों की मरम्मत के लिए जल्द से जल्द योजना और प्राक्कलन तैयार किया जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़ें- ACB Action: पटवारी ने की 80000 रुपये रिश्वत तीन किस्त में लेने की डील, 40000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Latehar | School Accident | Jharkhand Education | Dilapidated Building | Student Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com