Kolkata Earthquake: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अचानक धरती हिलने लगी, भूकंप के इन तेज झटकों से लोग दहशत में आ गए और कुछ देर तक अफरा तफरी सी मच गई. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.4 बताई जा रही है. फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है. ये भूकंप उसी दिन आया है, कई साल पहले जिस दिन चिली में हाहाकार मचा था. 27 फरवरी को ही चिली में एक विनाशकारी भूकंप आया था और इसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी. भूकंप इतना शक्तिशाली था कि लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
चिली में मच गई थी तबाही
चिली में 27 फरवरी 2010 को आए इस भूकंप की तीव्रता 8.8 मापी गई थी, ये दुनिया के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था. इस भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर नीचे था. भूकंप की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. चिली की कई सड़कों में दरारें आ गईं और फ्लाईओवर भी टूट गए.
भूकंप का केंद्र राजधानी सेंटियागो से 317 किलोमीटर दूर कॉसेप्शियां शहर के उत्तर पूर्व में था. इस विनाशकारी भूकंप के बाद बिजली, पानी और टेलिफोन की लाइनें पूरी तरह से ध्वस्थ हो गईं थीं. भूकंप से लाखों लोग प्रभावित हुए और कई महीनों तक उन्हें राहत शिविरों में रहना पड़ा. आज भी इस भूकंप को याद कर चिली के लोगों की रूह कांप जाती है.
कोलकाता में कैसे हैं हालात?
कोलकाता में भूकंप के तेज झटके जरूर महसूस हुए, लेकिन इनसे ज्यादा नुकसान की खबरें सामने नहीं आईं. अचानक भूकंप आने से लोग डर गए और घरों, दफ्तरों से बाहर दौड़ते नजर आए. फिलहाल हालात काबू में हैं और सभी को पैनिक नहीं होने की सलाह दी जा रही है.
हवा से बात करने वाली ट्रेन में सवार हुए योगी आदित्यनाथ, ये हैं दुनिया की 5 सबसे तेज ट्रेनें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं