विज्ञापन

GK Quiz: दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन सा है? दीजिए इन 10 सवालों के जवाब

Top-10 GK Quiz: कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स इन 10 सवालों के जवाब देकर अपना जनरल नॉलेज चेक कर सकते हैं. इस क्विज टेस्ट में भारत और दुनिया से जुड़ी दिलचस्प जानकारियां शामिल हैं. देखें आपकी तैयारी कितनी स्ट्रॉन्ग है.

GK Quiz: दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन सा है? दीजिए इन 10 सवालों के जवाब
80वें स्थान पर भारतीय पासपोर्ट है. भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स करीब 57 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं.

World Passport Strength And Weakest Passport : जनरल नॉलेज यानी जीके सिर्फ किताबों या परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ये रोजमर्रा की बातचीत और दुनिया को समझने में भी काम आती है. खासतौर पर पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी आज के समय में काफी दिलचस्प मानी जाती है. पासपोर्ट किसी देश की ताकत, उसके अंतरराष्ट्रीय रिश्तों और वैश्विक छवि को भी दिखाता है. कुछ देशों के पासपोर्ट इतने मजबूत होते हैं कि उनके नागरिक बिना वीजा कई देशों में घूम सकते हैं, वहीं कुछ देशों के पासपोर्ट इतने कमजोर होते हैं कि लगभग हर जगह वीजा लेना जरूरी हो जाता है. इसी इंट्रेस्टिंग टॉपिक पर आधारित है ये GK Quiz, जिसमें दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट से लेकर वीजा फ्री ट्रैवल तक के 10 अहम सवाल शामिल हैं. ये सवाल न सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाएंगे, बल्कि आपकी जीके को भी मजेदार तरीके से टेस्ट करेंगे.

UPSC CSE 2026 Notification Out: इंतजार खत्म! IAS-IPS परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, बदल गए कैडर के नियम

GK Quiz के सवाल और जवाब - GK Quiz Questions And Answers

1. गणतंत्र दिवस 2026 पर चीफ गेस्ट कौन होंगे?

(a) जर्मनी के राष्ट्रपति

(b) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष

(c) अमेरिकी राष्ट्रपति

(d) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

जवाब: (b) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि होंगे.

2. हाल ही में किस देश ने भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया है?

(a) पाकिस्तान

(b) बांग्लादेश

(c) श्रीलंका

(d) ऑस्ट्रेलिया

जवाब: (b) बांग्लादेश की टीम ने IPL में KKR से तेज गेंदबाद मुस्तफिजुर रहमान को निकाले जाने पर भारत में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया है. ICC से अपने सभी मैच श्रीलंका में कराने की अपील की. हालांकि, आईसीसी ने इससे साफ इनकार कर दिया है.

3. हाल ही में अमेरिकी सेना ने किस देश में घुसकर वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया?

(a) वेनेजुएला

(b) अफगानिस्तान

(c) लीबिया

(d) ईरान

जवाब: (a) अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला की राजधानी पर हमले किए और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर ले गई.

4. किस देश को चांदी की धरती के नाम से जाना जाता है?

(a) अर्जेंटीना

(b) ऑस्ट्रेलिया

(c) मेक्सिको

(d) पेरू

उत्तर: (a) अर्जेंटीना को चांदी की धरती इसलिए कहा जाता है, क्योंकि शुरुआती खोजकर्ताओं ने यहां चांदी के समृद्ध भंडार पाए थे. इस क्षेत्र का नाम अर्जेंटम लैटिन भाषा के चांदी शब्द से लिया गया है.

5. किस शहर को अंगूरों के शहर के रूप में जाना जाता है?

(a) पुणे

(b) नासिक

(c) बैंगलोर

(d) हैदराबाद

उत्तर: (b) नासिक भारत का सबसे बड़ा अंगूर उत्पादक क्षेत्र है, जहां अंगूर के बड़े-बड़े बाग हैं और अंगूरों का निर्यात होता है.

6. DRDO ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का पहला सफल उड़ान परीक्षण कहां किया है?

(a) पोखरण

(b) चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज

(c) श्रीहरिकोटा

(d) थुम्बा

जवाब: (b) चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज. रॉकेट का परीक्षण 120 किमी की सीमा के लिए किया गया. यह DRDO और अन्य रिसर्च सेंटरों की मदद से बनाया गया.

7. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन स्टेशनों के बीच चलेगी?

(a) दिल्ली-मुंबई

(b) कोलकाता-गुवाहाटी

(c) गुवाहाटी-हावड़ा

(d) चेन्नई-बेंगलुरु

जवाब: (c) गुवाहाटी और हावड़ा. यह ट्रेन रातभर की लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाती है. इस ट्रेन में कुल 16 कोच हैं.

8. दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट किस देश का है?

(a) जापान

(b) सिंगापुर

(c) जर्मनी

(d) अमेरिका

जवाब: (b) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर माना जाता है.

9. भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत है?

(a) 50वें स्थान पर

(b) 70वें स्थान पर

(c) 80वें स्थान पर

(d) 100वें स्थान पर

जवाब: (c) 80वें स्थान पर भारतीय पासपोर्ट है. भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स करीब 57 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं.

10. दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट कौन सा है?

(a) पाकिस्तान

(b) इराक

(c) अफगानिस्तान

(d) सीरिया

जवाब: (c) अफगानिस्तान. अफगान पासपोर्ट होल्डर सिर्फ 26-28 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं. देश की राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा मुद्दों के कारण यह दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट माना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com