विज्ञापन

Wimbledon टेनिस कोर्ट को कबूतरों से बचाने के लिए क्यों हर साल हायर किया जाता है यह बाज?

रूफस का काम कबूतरों का शिकार करना या उन्हें मारना बिल्कुल नहीं है. वह पिछले कई सालों से हर सुबह मैच शुरू होने से पहले विंबलडन के आसमान में गश्त लगाता है.

Wimbledon टेनिस कोर्ट को कबूतरों से बचाने के लिए क्यों हर साल हायर किया जाता है यह बाज?
रूफस का काम कबूतरों का शिकार करना या उन्हें मारना बिल्कुल नहीं है.
instagram/rufusthehawk

Tennis court security : दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन में आपने एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी देखे होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं हर साल, विंबलडन अपने टेनिस कोर्ट की सुरक्षा के लिए किसी इंसान को नहीं बल्कि एक पक्षी को काम पर रखता है? जी हां, उसका नाम है रूफस (Rufus). यह एक बाज है. सुनकर ताज्जुब हुआ होगा ना...आखिर एक अदना सा पक्षी इतने बड़े टेनिस टूर्नामेंट की सुरक्षा कैसे तय कर सकता है. तो आपको बता दें कि रूफस का काम किसी खिलाड़ी या वीआईपी को प्रोटेक्ट करना नहीं, बल्कि विंबलडन के हरे-भरे कोर्ट्स को एक बेहद छोटे लेकिन परेशान करने वाले कबूतरों को दूर भगाना है. अब आपको ये भी सुनकर अजीब लग रहा होगा कि कबूतर कैसे इस खेल में सेंध लगा सकते हैं, तो चलिए आगे आर्टिकल में समझते हैं विंबलडन में बाज और कबूतर के बीच का ये खेल...आखिर है क्या.

1999 का वो वाकया, जब थम गया था मैच

दरअसल, विंबलडन के कोर्ट्स को तैयार करने के लिए दुनिया की सबसे बेहतरीन राईग्रास के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है. जो कि कबूतरों को दावत देने जैसा है. ऐसे में साल 1999 के विंबलडन सेमीफाइनल मैच के दौरान मैदान पर बार-बार कबूतरों के झुंड आ रहे थे, जिससे खेल में रुकावट आ रही थी. इस समस्या को देखते हुए मैनेजमेंट टीम ने कोई बड़ी मशीनें या जाल लगाने के बजाय एक नैचुरल और यूनिक तरीका निकाला. उन्होंने 2008 में रूफस नाम के बाज को इसकी रखवाली करने के लिए रखा. अब आइए आगे जानते हैं ये कैसे टेनिस टूर्नामेंट को इनसे बचाने का काम करता है...

बिना नुकसान पहुंचाए करता है प्रोटेक्ट

रूफस का काम कबूतरों का शिकार करना या उन्हें मारना बिल्कुल नहीं है. बल्कि वह हर सुबह मैच शुरू होने से पहले विंबलडन के आसमान में उड़ान भरता है. जिससे कबूतरों को यह एहसास हो जाता है उनके इलाके में एक खतरनाक शिकारी मौजूद है. बाज को देखते ही कबूतर डरकर भाग जाते हैं और पूरे दिन मैच बिना किसी रुकावट के चलता रहता है.

यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें फटाफट चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com