विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO से मिलिए, जो हर दिन कमाते हैं 20 करोड़, एक घंटे के 80 लाख

Who is shankh mitra: भारतीय मूल के सीईओ शंख मित्रा (Shankh Mitra) इन दिनों चर्चा में हैं. वे दुनिया में सबसे अधि‍क कमाई करने वाले सीईओ की लिस्‍ट में शामिल किए गए हैं

अमेरिकी कंपनी के भारतीय CEO से मिलिए, जो हर दिन कमाते हैं 20 करोड़, एक घंटे के 80 लाख

Who is shankh mitra: भारतीय मूल के सीईओ शंख मित्रा (Shankh Mitra) इन दिनों चर्चा में हैं. वे दुनिया में सबसे अधि‍क कमाई करने वाले सीईओ की लिस्‍ट में शामिल किए गए हैं. उन्‍हें साल 2025 के लिए लगभग 821 मिलियन डॉलर (करीब 7,000 करोड़ रुपये से अधिक) का वेतन पैकेज मिला है.  

क्या करते हैं शंख मित्रा

शंख मित्रा अमेरिकी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) कंपनी Welltower⁠ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं. Welltower वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और हेल्थकेयर रियल एस्टेट में निवेश करने वाली प्रमुख अमेरिकी कंपनी है. मित्रा अक्टूबर 2020 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं.   

भारत से अमेरिका तक का सफर

शंख मित्रा ने भारत में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. उन्होंने कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय से इंस्ट्रूमेंटेशन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद वे अमेरिका गए और कोलंबिया बिजनेस स्कूल से MBA किया.   

करियर की शुरुआत उन्होंने PwC में की. बाद में उन्होंने Fidelity Investments, Citadel Investment Group और Millennium Partners जैसी प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं.   

गणितज्ञ और खगोलशास्‍त्री, जिन्‍होंने 1000 साल पहले बता दिया था पृथ्वी गोल है, दिया π का सटीक मान, पहला वैज्ञानिक कहती है दुनिया

Welltower में कैसे पहुंचे शीर्ष पद तक

शंख मित्रा 2016 में Welltower से जुड़े थे. उन्होंने कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. उनकी रणनीतिक निवेश योजनाओं और डेटा-आधारित निर्णयों ने कंपनी की वृद्धि में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद उन्हें CEO बनाया गया.   

821 मिलियन डॉलर का पैकेज क्यों मिला

रिपोर्ट्स के अनुसार, शंख मित्रा के पैकेज का लगभग 99 प्रतिशत हिस्सा स्टॉक अवॉर्ड्स के रूप में है. यह राशि सीधे नकद वेतन नहीं है, बल्कि कंपनी के दीर्घकालिक प्रदर्शन से जुड़ी हुई है. इन शेयरों का बड़ा हिस्सा तभी मिलेगा, जब वे आने वाले वर्षों तक कंपनी में बने रहेंगे और कंपनी निर्धारित प्रदर्शन लक्ष्यों को हासिल करेगी.   

जैसे-जैसे कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मस्क की ही तरह मित्रा के इन शेयर्स की वैल्यू भी बढ़कर अब 1 अरब डॉलर से अधिक हो चुकी है. 

हर दिन कमाते हैं 20 करोड़, घंटे के 80 लाख

अगर 7,000 करोड़ रुपये सालाना वेतन के हिसाब से देखा जाए तो शंख मित्रा हर महीने 583.33 करोड़ कमाते हैं. हर दिन की कमाई करीब 20 करोड़ होती है. हर घंटे की कमाई 80 लाख तो हर मिनट की कमाई करीब डेढ़ लाख होती है.  

Father of Surgery: भारत में हुए थे ये महान महर्षि, इन्‍हें क्‍यों कहा जाता है फादर ऑफ सर्जरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankh Mitra, Highest Paid CEO, Highest Paid CEOs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com