विज्ञापन

पद्म भूषण मिलते ही इमोशनल हुईं सुरों की रानी Alka Yagnik, पोस्ट शेयर बताया किस बीमारी से जूझ रही...

अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, लेकिन वह पिछले 2 साल से एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं. जानें सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस क्या है और इसके लक्षण.

पद्म भूषण मिलते ही इमोशनल हुईं सुरों की रानी Alka Yagnik, पोस्ट शेयर बताया किस बीमारी से जूझ रही...
अलका याग्निक ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
NDTV

बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याज्ञनिक को 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण दिया. इस मौके पर अलका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 2 साल से वे लोगों से दूर थीं और अपनी तबीयत के बारे में ज्यादा नहीं बता पाईं. उन्होंने लिखा, “पिछले 2 सालों में मैं लाइमलाइट से दूर रही. बहुत से लोग जानते हैं कि मेरी तबीयत खराब चल रही है, इस दौरान आप सबका प्यार, दुआएं और साथ मेरे साथ रहा.”

वायरल इंफेक्शन के कारण सुनाई देना हुआ कम

करीब 2 साल पहले 60 साल की सिंगर अलका याग्निक ने बताया था कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी हो गई है, जिसका नाम है सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस. उन्होंने कहा कि एक बार फ्लाइट से उतरते ही अचानक उन्हें सुनाई देना बंद हो गया. अलका ने बताया, “ये सब इतना अचानक हुआ कि मैं समझ ही नहीं पाई कि क्या हो गया. डॉक्टरों ने बताया कि ये बीमारी वायरल इंफेक्शन की वजह से हुई है और यह बहुत कम लोगों को होती है. आप सभी मेरे लिए दुआ करें.”

इसके साथ ही उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि तेज आवाज में गाने सुनना और लंबे समय तक हेडफोन इस्तेमाल करना कानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

क्या है सेंसरी न्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL)?

यह सुनने से जुड़ी एक आम लेकिन गंभीर समस्या है, जिसमें कान के अंदर के हिस्से या सुनने वाली नस ऑडिटरी नर्व को नुकसान पहुंचता है. जब ये सेल या नस डैमेज हो जाते हैं, तो वो अक्सर खुद ठीक नहीं होते. यह समस्या एक या दोनों कानों में हो सकती है और धीरे-धीरे या अचानक भी शुरू हो सकती है.

शुरुआती लक्षण क्या हैं?

  • बात समझने में दिक्कत होना
  • लोगों से बार-बार बोलने को कहना  
  • टीवी या फोन की आवाज तेज करनी पड़ना
  • तेज आवाज से परेशानी होना
  • लगना कि लोग साफ नहीं बोल रहे
  • कानों में सीटी या भनभनाहट सुनाई देना
  • ज्यादा देर सुनने के बाद थकान होना

SNHL कितने तरह का होता है?

  1. Congenital SNHL:  पैदा होते ही बीमारी होना
  2. Acquired SNHL: उम्र, संक्रमण या चोट के कारण
  3. Sudden SNHL: कुछ घंटों या दिनों में सुनाई देना बंद होना
  4. Age-related SNHL:बुढ़ापे में सुनाई कम होना
  5. Noise-induced SNHL: तेज आवाज या म्यूजिक से

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?

  • बढ़ती उम्र वाले लोग
  • तेज आवाज में काम करने वाले या म्यूजिक सुनने वाले
  • जिनके परिवार में पहले से सुनने की समस्या रही हो
  • कान का संक्रमण या वायरल बीमारी
  • सिर में चोट
  • डायबिटीज, हाई BP जैसी बीमारियां
  • कुछ दवाइयां (जैसे एंटीबायोटिक्स, कीमोथेरेपी)
  • स्मोकिंग और खराब हार्ट हेल्थ

इलाज और बचाव कैसे करें?

  • हियरिंग एड: सुनने की मशीन लगवाना
  • कॉक्लियर इंप्लांट: बहुत खराब केस में ऑपरेशन करवाना
  • दवाइयां: अचानक सुनना बंद हो तो तुरंत दवा लेना
  • स्पीच थेरेपी: बोलने-समझने की प्रैक्टिस करना

इसे भी पढ़ें: सीजन में जरूर ट्राई करें जामुन सूजी हलवा, नोट करें संजीव कपूर स्टाइल रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Yagnik, Padma Bhushan 2026, Sensorineural Hearing Loss, Alka Yagnik Hearing Loss, Health Awareness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com