What is bank called in hindi: सैलरी हो, बचत हो या ऑनलाइन लेन-देन, बैंक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस Bank शब्द का हम रोज इस्तेमाल करते हैं, उसे हिंदी में क्या कहा जाता है? हैरानी की बात यह है कि अधिकांश लोगों को इसका सही हिंदी नाम नहीं पता है.
रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India
Bank को हिंदी में क्या कहते हैं
हिंदी शब्दकोशों के अनुसार बैंक का हिंदी में अधिकोष कहा जाता है. अधिकोष शब्द संस्कृत से आया है. अधिकोष का अर्थ होता है- वह स्थान जहां धन सुरक्षित रखा जाए और उसका प्रबंधन किया जाए. हालांकि आम बोलचाल में यह शब्द लगभग इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए अधिकांश लोग इससे परिचित नही हैं.
बैंक का मुख्य काम
बैंक का मुख्य काम लोगों के पैसे को सुरक्षित रखना, जमा स्वीकार करना और जरूरत पड़ने पर ऋण (लोन) उपलब्ध कराना होता है. इसके अलावा बैंक निवेश, बीमा, फिक्स्ड डिपॉजिट और डिजिटल भुगतान जैसी कई सेवाएं भी प्रदान करते हैं.
शुरू करना है YouTube चैनल, बनना है नंबर 1 क्रिएटर, तो क्या-क्या आना चाहिए
भले ही अधिकोष शब्द आम बातचीत में सुनने को नहीं मिलता हो, लेकिन हिंदी भाषा के दृष्टिकोण से यह बैंक का आधिकारिक और शुद्ध हिंदी रूप माना जा सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से यह प्रश्न काफी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इसे लेकर अक्सर छात्र कन्फ्यूज हो जाते हैं.
बैंक की तरह ही कई अन्य अंग्रेजी शब्द हैं, जिन्हें आम बोलचाल में अपना लिया गया है. जैसे- रेलवे स्टेशन, मोबाइल, कंप्यूटर आदि. ये शब्द अपने अंग्रेजी रूप में ही अधिक लोकप्रिय हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं