विज्ञापन

शुरू करना है YouTube चैनल, बनना है नंबर 1 क्रिएटर, तो क्‍या-क्‍या आना चाहिए

How to become number 1 youtuber in india: यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर बनना नया करियर ऑप्‍शन बन गया है. आजकल के युवा इसे प्रोफेशनल काम की तरह कर रहे हैं.

शुरू करना है YouTube चैनल, बनना है नंबर 1 क्रिएटर, तो क्‍या-क्‍या आना चाहिए

How to become number 1 youtuber in india: यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर बनना नया करियर ऑप्‍शन बन गया है. आजकल के युवा इसे प्रोफेशनल काम की तरह कर रहे हैं. वे चैनल बनाते हैं, कंटेंट क्रिएट करते हैं और धीरे-धीरे इसे कमाई का जरिया बनाते हैं. देश भर मे लाखों लोग YouTube से अच्छी कमाई कर रहे हैं, लेकिन सफल क्रिएटर बनने के लिए सिर्फ वीडियो शूट कर लेना ही काफी नहीं है. अगर आप देश के नंबर 1 यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर बनना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी स्किल्स सीखने से आप तेजी से ग्रोथ कर सकते हैं. 

बनना है नंबर 1 यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर, तो ये काम सीख लें 

कंटेंट प्लानिंग 
ये तय करें कि आप किस टॉपिक पर वीडियोज बनाएंगे. जैसे टेक, ऑटो, एजुकेशन, मोटिवेशन या व्लॉग, पॉडकॉस्‍ट आदि. फिर उस टॉपिक पर रिसर्च शुरू करें. देखें कि क्रिएटर्स उस टॉपिक पर क्‍या काम कर रहे हैं और ऑडियंस को क्‍या पसंद आ रहा है. 

वीडियो शूटिंग 
वीडियो की क्वालिटी अच्‍छी और ऑडियो क्लियर होना चाहिए. चाहे आप ये काम किसी और से कराएं पर आपको इस काम की बारीकियां आना बहुत जरूरी है. 

Harvard University ने लॉन्‍च किए 6 Free ऑनलाइन कोर्स, घर बैठे AI, वेब डेवलेपमेंट, प्रोग्रामिंग, कोडिंग सीखें

वीडियो एडिटिंग 
बेसिक एडिटिंग आपको सीख लेनी चाहिए. आजकल फोन पर भी कई एडिटिंग एप्‍स डाउनलोड कर सकते हैं. उनसे भी एडिटिंग कर सकते हैं. 

SEO की समझ
जब वीडियो पोस्‍ट करें तो सही SEO होना बहुत जरूरी है. यानी टाइटल, डिस्क्रिप्शन, थंबनेल सही होने चाहिए. वीडियो पोस्‍ट करते हुए क्‍या कीवर्ड जाएंगे, ये भी सर्च करना सीखें. 

थंबनेल का डिजाइन
आकर्षक थंबनेल वीडियो पर क्लिक बढ़ा सकता है. इसलिए थंबनेल को कैसे डिजाइन करना है, ये सीखना बहुत जरूरी है. 

YouTube से कमाई 

YouTube से कमाई तब शुरू होती है जब आपके चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाइम पूरे हो जाते हैं. इसके बाद यूट्यूब चैनल के माध्‍यम से AdSense, Sponsorship, Affiliate Marketing और Brand Deals से कमाई कर सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
YouTube, Youtube Content Creator, How To Become Youtube Content Creator, Number 1 Youtuber In India, YouTube Creator
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com