विज्ञापन

Do You Know: T-Shirt में T का क्‍या फुल फॉर्म होता है

Do You Know: बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग, लगभग हर किसी की अलमारी में टी-शर्ट जरूर मिल जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर T-Shirt में T का मतलब क्या होता है?

Do You Know: T-Shirt में T का क्‍या फुल फॉर्म होता है

Do You Know: बच्चे हों, युवा हों या बुजुर्ग, लगभग हर किसी की अलमारी में टी-शर्ट जरूर मिल जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर T-Shirt में T का मतलब क्या होता है? अधिकांश लोग इसे सिर्फ एक नाम मानते हैं, जबकि इसके पीछे एक दिलचस्प जानकारी छिपी है.   

T-Shirt में T का मतलब

टी-शर्ट में T किसी शब्द का संक्षिप्त रूप नहीं है, बल्कि यह उसके आकार को दर्शाता है. जब टी-शर्ट को समतल जगह पर फैलाकर रखा जाता है, तो उसका आकार अंग्रेजी के बड़े अक्षर T जैसा दिखाई देता है. इसी वजह से इसे T-Shirt कहा जाने लगा  

क्‍यों दूध के पैकेट पर नीला, हरा और ऑरेंज कलर होता है, क्‍या होता है अंतर

टी-शर्ट का इतिहास

आधुनिक टी-शर्ट की शुरुआत 19वीं सदी के अंत में अंडरगारमेंट के रूप में हुई थी. बाद में इसे मजदूरों, सैनिकों और नौसेना के कर्मचारियों ने पहनना शुरू किया क्योंकि यह आरामदायक और हल्की होती थी. साल 1913 में अमेरिकी नौसेना ने इसे आधिकारिक अंडरशर्ट के रूप में अपनाया, जिसके बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी.   

समय के साथ टी-शर्ट सिर्फ अंदर पहनने वाला कपड़ा नहीं रही. 1950 के दशक में हॉलीवुड फिल्मों और मशहूर अभिनेताओं ने इसे फैशन का हिस्सा बना दिया.    

आज बाजार में कई तरह की टी-शर्ट उपलब्ध हैं, जैसे राउंड नेक, वी-नेक, पोलो टी-शर्ट और ग्राफिक टी-शर्ट। आदि. अलग-अलग रंग, डिजाइन और प्रिंट के कारण यह हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुकी है.  

रसीले आमों का शहर: किस शहर को कहा जाता है Mango city of India

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
T-Shirt Facts, T Meaning In T-Shirt, T-shirt Apparel For Men, Do You Know, Do You Know Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com