विज्ञापन

झारखंड: मेदिनीनगर में घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदिग्ध हिरासत में

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर के नावाटोली मोहल्ले में 45 वर्षीय साधना सिंह की उनके घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. उनका शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला, जबकि सिर पर कई वार के निशान पाए गए हैं.

झारखंड: मेदिनीनगर में घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदिग्ध हिरासत में
शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला
IANS

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर स्थित नावाटोली मोहल्ले में गुरुवार को 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. महिला का शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़ा मिला. उनके सिर पर कई वार किए जाने के निशान हैं. घटना के समय वह घर में अकेली थीं. 

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मृतका की पहचान साधना सिंह के रूप में हुई है. उनके पति आनंद कुमार सिंह जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि 21 वर्षीय बेटी दिल्ली में रहती है. साधना घर में अकेली रहती थीं. घटना का पता उस समय चला, जब मकान में रहने वाला एक किरायेदार सुबह पानी की टंकी भरने के लिए मोटर चलाने ऊपर गया. काफी देर तक साधना के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई.

दरवाजा बंद देखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई. उसने पड़ोसियों को बुलाया. इसके बाद कमरे में बिस्तर पर साधना का शव मिला. सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है.

मृतका के परिजनों ने राजा उर्फ यूनुस पर हत्या का संदेह जताया है. मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी पर आरोप लगाया है. परिजनों के मुताबिक, संदिग्ध पहले भी साधना को धमकी देता था. तीज से कुछ दिन पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है. परिवार के सदस्यों के अनुसार, साधना और संदिग्ध के बीच करीब दो साल से पहचान थी.

सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में उसकी भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें : Explainer: नये वर्ल्ड ऑर्डर में चीन भी सुपरपावर; वो 5 वजहें जिनसे ट्रंप-पुतिन के सामने जिनपिंग दिखे बॉस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com