झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान खत्म हो गया है. न्यूज चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स आ गए हैं. एग्जिट पोल्स के अनुसार झारखंड में सोरेन सरकार की विदाई होती दिख रही है और राज्य की सत्ता पर NDA की वापसी होती दिख रही है. मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और झारखंड़ में इस बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है, जबकि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के साथ बने 'इंडी' गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिख रहा है.
एग्जिट पोल के मुताबिक, झारखंड में भाजपा गठबंधन को 42 से 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 25 से 30 सीटें जीतने का दावा किया गया है, जबकि अन्य के खाते में 1 से 4 सीट जाने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, Peoples Pulse ने भी अपने एग्जिट पोल में NDA को 44-53 सीटें दी है तो वहीं इंडिया गठबंधन को 25-37 सीटें दी है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
हालांकि, 'एक्सिस माई इंडिया' के सर्वेक्षण में झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन की सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है.
NDTV के पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, झारखंड में BJP के गठबंधन वाले NDA की सरकार बनने के आसार हैं. NDA को 81 में से 46 सीटें मिल सकती हैं. बहुमत का आंकड़ा 41 है. जबकि INDIA 32 के आसपास सीटें जीत सकती हैं. 3 सीटों पर निर्दलीय जीतकर आ सकते हैं.
न्यूज चैनल और एजेंसियों के एग्जिट पोल
| न्यूज चैनल और एजेंसियों के नाम | पार्टी का नाम/सीट | पार्टी का नाम/सीट |
| मैटराइज | एनडीए (42-47) | इंडिया ब्लॉक (25 - 30) |
| पीपल्स पल्स | एनडीए (44-53) | इंडिया ब्लॉक(25-37) |
| एक्सि माई इंडिया | एनडीए -53 | इंडिया गठबंधन-25 |
| टाइम्स नाउ- जवास | एनडीए- (40-44) | इंडिया गठबंधन (30-40) |
झारखंड में वोटिंग खत्म
झारखंड के आखिरी फेज की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई. दूसरे फेज की 38 में से 18 सीटें संथाल, 18 सीटें उत्तरी छोटानागपुर और दो सीटें रांची जिले की हैं. राज्य में सत्तारूढ़ झामुमो नीत ‘इंडिया' गठबंधन और भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच कड़ी टक्कर है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था.
एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में किसकी सरकार
- मैटराइज- एनडीए (42-47), इंडिया ब्लॉक (25 - 30)
- पीपल्स पल्स- एनडीए (44-53), इंडिया ब्लॉक(25-37)
- एक्सि माई इंडिया- एनडीए -53, इंडिया गठबंधन-25
- टाइम्स नाउ- जवास- एनडीए- (40-44), इंडिया गठबंधन (30-40)
- दैनिक भास्कर- एनडीए- ( 37-40), इंडिया गठबंधन (36-39)
- पी-मार्क- एनडीए- ( 31-40), इंडिया गठबंधन (37-47)
- चाणक्य स्ट्रैटजीज- एनडीए- ( 45-50), इंडिया गठबंधन (35-38)

झारखंड चुनाव में सत्तारूढ़ झामुमो नीत 'इंडिया' गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के बल पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इसे हासिल करने की कोशिश कर रहा है. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 38 विधानसभा सीट पर 67.59 मतदान हुआ. मतदान शांतिपूर्ण रहा.
बता दें कि झारखंड में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होने का इतिहास रहा है. 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत होती है. साल 2019 के विधानसभा चुनावों में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 47 सीटें और एनडीए को 25 सीटें मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं