विज्ञापन

प‍िता ने तीन बेट‍ियों की कर द‍ी हत्‍या, प‍िता के अफेयर का करती थीं व‍िरोध

प‍िता के अफेयर की वजह से घर में आए द‍िन व‍िवाद होता रहता था. रव‍िवार को भी घर में काफी व‍िवाद हुआ. सोमवार सुबह तीनों बेटियों को मार डाला. (अमर सिन्हा की रिपोर्ट)

प‍िता ने तीन बेट‍ियों की कर द‍ी हत्‍या, प‍िता के अफेयर का करती थीं व‍िरोध
तीन बच्चियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़. (Photo- NDTV)

गिरिडीह: गुस्से में आगबबूला एक पिता ने अपनी तीन बेटियों की हत्या कर दी. दिल को झकझोर देने वाली यह घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के तुरुकडीहा की है. घटना सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे की है. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के साथ कई पदाधिकारी पहुंचे. यहां शव को कब्जे में लिया फिर आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार किया गया. 

जिन बेटियों की हत्या नंदू ने की है, उनमें दो बेटी जुडवा थीं. मरने वालों में 12 वर्षीय पल्लवी, 7 वर्षीय रिद्धि और सिद्धि शामिल हैं. 

नंदू का था अफेयर 

घटना को लेकर मृतक तीनों बहनों के चाचा शंभू यादव ने बताया कि एक महिला के साथ नंदू ऊर्फ नंदकिशोर यादव का अफेयर था. इसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती है. रविवार को भी कहासुनी हुई थी. इस बीच रात में नंदकिशोर शराब पीकर आया था. शराब के नशे में उसने काफी हंगामा किया. इस बीच सुबह में तीनों बच्चों की जान ले ली. बताया कि नंदू घर के सभी सदस्यों को मारना चाहता था. पत्नी और अन्य ने भागकर जान बचायी. 

पुलिस ने शुरू की जांच

इधर इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जिस कमरे में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसे भी खंगाला गया है. एसडीपीओ ने कहा है कि पूरी जांच चल रही है. जांच के बाद भी आगे कुछ कह सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, नूरानी मस्जिद पर चलने लगा बुलडोजर; मीड‍िया को रखा दूर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand, Jharkhand Crime News, Daughter Murder Case, Extra Marital Affair, Giridih
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com