नए दोस्त, मौज और मीम्स.. जंतर-मंतर से लौटते स्टूडेंट्स ने बताया कैसे जिंदगी भर की याद बटोर ले गए
जंतर-मंतर का यह छात्र आंदोलन कई परिवारों के लिए लोकतंत्र की एक खुली पाठशाला भी बन गया. बच्चों ने यहां आइसक्रीम खाई, म्यूजिक पर नाचे, पोस्टरों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
भाई, ये आंदोलन है या कॉलेज फेस्ट... पिछले 37 दिनों में दिल्ली के जंतर-मंतर पर यह सवाल शायद सबसे ज्यादा पूछा गया. यहां नारे थे, लेकिन उनके बीच मीम्स भी थे. भाषण थे, लेकिन उनके बाद डांस भी था. लाठीचार्ज के जख्म थे, लेकिन उसी शाम किसी कोने में दोस्ती की नई शुरुआत भी हो रही थी. हजारों छात्र यहां सिर्फ अपनी मांगों के लिए नहीं लड़ रहे थे, बल्कि एक-दूसरे को सुन रहे थे, साथ रहना सीख रहे थे और यह साबित कर रहे थे कि जेन-जी सिर्फ सोशल मीडिया की पीढ़ी नहीं है. यह वही पीढ़ी है जो संघर्ष को भी उम्मीद, हंसी और इंसानियत के साथ जीना जानती है. इस आंदोलन ने कई छात्रों को जीत से ज्यादा, जिंदगी भर की यादें और रिश्ते देकर विदा किया.
कशिश उन्हीं चेहरों में से एक हैं. नौकरी के साथ पढ़ाई करने वाली कशिश इस आंदोलन में तीसरी बार पहुंची थीं, लेकिन इस बार उनका अनुभव पहले दोनों मौकों से बिल्कुल अलग रहा.

उनके मुताबिक, इस आंदोलन ने सिर्फ मांगें नहीं मनवाईं बल्कि युवाओं के भीतर एक नया आत्मविश्वास भी पैदा किया. "हमारे अंदर गजब का जोश आ गया है. यह बच्चों के भविष्य की जीत है. इस आंदोलन ने हमें अपने बच्चों को कहानियां सुनाने का मौका दे दिया है. मैं तो उनको यही सिखाऊंगी कि बेटा, कभी हारना नहीं. हम जेन-जी वाले पुराने जमाने की बातें नहीं मानते. हम नया देख रहे हैं, पढ़ रहे हैं और सीख रहे हैं. क्या पता अगला चुनाव हम ही लड़ें."
जंतर-मंतर से कशिश सिर्फ जीत की याद लेकर नहीं लौटीं. यहां बने कई दोस्त अब उनके इंस्टाग्राम कॉन्टैक्ट लिस्ट का हिस्सा हैं. उनका कहना है कि आंदोलन खत्म हो गया, लेकिन यहां बने रिश्ते शायद लंबे समय तक साथ रहेंगे.
मां-बाप के लिए बच्चों को प्रैक्टिकल शिक्षा देने का चांस था
जंतर-मंतर पर यह सिर्फ छात्रों का आंदोलन नहीं था, बल्कि कई परिवारों के लिए लोकतंत्र की एक खुली पाठशाला भी बन गया था. यहां मां-बाप अपने छोटे बच्चों और गोद में कुछ महीने के बेबी तक को लेकर पहुंचे. कोई तिरंगा थामे नारे लगा रहा था, तो कोई अपने बच्चे को कंधों पर बैठाकर मंच की तरफ इशारा करते हुए बता रहा था कि लोकतंत्र में अपनी बात कैसे रखी जाती है. बच्चों ने यहां आइसक्रीम खाई, म्यूजिक पर नाचे, पोस्टरों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और हजारों युवाओं के बीच एक ऐसा माहौल देखा, जहां विरोध सिर्फ गुस्से का नहीं, बल्कि उम्मीद, एकजुटता और जिम्मेदारी का भी नाम था.





शायद यही इस आंदोलन की सबसे बड़ी कहानी है. यहां मीम्स थे, रील्स थीं, इंस्टाग्राम पर बनती दोस्तियां थीं और जीत का जश्न भी था. लेकिन इन्हीं सबके बीच अनुशासन, धैर्य, सेवा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात मनवाने का भरोसा भी था. यही वजह है कि जंतर-मंतर का यह आंदोलन सिर्फ एक सफल छात्र आंदोलन नहीं, बल्कि जेन-जी की सोच और सियासी समझ की भी एक नई तस्वीर बनकर उभरा.
-
Opinion: बांग्लादेश भी हो सकता है मक्का संधि का हिस्सा? तुर्की कैसे भारत के खिलाफ बिछा रहा बिसात
तुर्की मीडिया में हाल ही में छपे एक आर्टिकल से पता चलता है कि कैसे अंकारा भारत और उसके पड़ोस के लिए एक स्ट्रेटेजिक खतरा बनता जा रहा है.
-
6.5 लाख सैनिकों की मौत, 16 हजार+ नागरिक मारे गए; रूस-यूक्रेन युद्ध का हिसाब कब मांगेगी दुनिया?
आज आपको आसान शब्दों में बताते हैं कि आखिर रूस और यूक्रेन की जंग शुरू क्यों हुई थी, इस युद्ध में रूस ने क्या गंवाया है, यूक्रेन को कितना नुकसान हुआ है और इस जंग की वजह से दोनों देशों के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां खड़ी हुई हैं.
-
क्या वाकई अंग्रेजों के लिए लिखा गया था 'जन-गण-मन'? टैगोर ने अपनी दो चिट्ठियों में दे दिया था जवाब
राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' को लेकर दशकों से एक विवाद रहा है कि इसे अंग्रेजों और किंग जॉर्ज V के सम्मान में गाया गया था. क्या है सच? समझते हैं.
-
युवाओं को लुभाना, जातियों को साधना... नितिन नवीन की टीम के सामने 5 चैलेंज
अब नितिन नवीन ने लंबे समय बाद, कई दौर के मंथन के बाद अपनी नई टीम का ऐलान जरूर कर दिया है. लेकिन उनके सामने अभी भी पांच ऐसी चुनौतियां हैं जिससे पार पाना जरूरी है.
-
Explained: वंदे मातरम को पंडित नेहरू ने बताया था कठिन, नेताजी को लिखे खत में मुस्लिमों वाला सवाल भी उठाया था
वंदे मातरम पर विवाद को लेकर पंडित नेहरू ने सुभाष चंद्र बोस को एक खत लिखा था. उनका कहना था कि इसकी भाषा कठिन है.
-
देश में हर चौथा सैंपल फेल? आखिर हमारी थाली में कितना मिलावटी खाना
खाने-पीने के सामान में मिलावट की खबरें तो आए-दिन आती रहती हैं, लेकिन इसे लेकर कुछ आंकड़े भी हैं. उन आंकड़ों से इस स्थिति को ज्यादा बेहतर तरीके से समझा जा सकता है.
-
किस्सा यूपी का: चौधरी चरण सिंह कैसे बने किसानों का मसीहा? यूपी CM से PM तक का पूरा सफर
'किस्सा यूपी में' आज बात यूपी के पांचवें मुख्यमंत्री चौधरी चरण की. जो भारतीय राजनीति में किसानों की सशक्त आवाज के रूप में पहचाने जाते हैं. उनका संपूर्ण राजनीतिक जीवन ग्रामीण भारत, कृषि सुधार और किसान कल्याण को समर्पित रहा.
-
PM मोदी ने किया फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान, 1,900 करोड़ के बाजार का क्या होगा?
इस एक ऐलान के बाद से सवाल उठने लगा है कि आखिर प्राइवेट ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री का क्या होगा. जो छात्र अभी मोटी फीस देकर इन ऑनलाइन कोर्स को अटेंड करते हैं, क्या वो अब सरकार की इस मुफ्त योजना की ओर बढ़ जाएंगे?
-
नोआखाली से संसद तक 15 अगस्त 1947 को गांधी, नेहरू, जिन्ना और फैज क्या कर रहे थे?
जब गांधी जी दिल्ली लौटे, तो उन्हें पता चला कि उनकी शिष्या सुभद्रा जोशी दिल्ली के किंग्सवे अस्पताल में भर्ती हैं. गांधी जी उनसे मिलने गए. उन्होंने सुभद्रा से पूछा कि सांप्रदायिक हिंसा में दिल्ली में कितने निर्दोष लोगों की जान गई?
-
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवाल से तय हो गई थी भारत की आजादी की तारीख, जापान से क्या था कनेक्शन?
माउंटबेटन ने सत्ता हस्तांतरण की तारीख 15 अगस्त इसलिए चुनी क्योंकि यह जापान के आत्मसमर्पण की दूसरी वर्षगांठ थी, जो उनके सैन्य करियर की बड़ी उपलब्धि थी.