विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार पीएलएफआई उग्रवादी ढेर

झारखंड के नक्सल प्रभावित खूंटी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादी मारे गए.

झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार पीएलएफआई उग्रवादी ढेर
प्रतीकात्मक फोटो
  • झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार पीएलएफआई उग्रवादी ढेर
  • मारे गए सभी उग्रवादीियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
  • सुरक्षाबलों को देखकर उग्रवादियों ने शुरू की थी फायरिंग
खूंटी: झारखंड के नक्सल प्रभावित खूंटी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादी मारे गए. पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादियों का एक समूह कर्रा पुलिस थाने के तहत पालसी गांव आएगा. इसके बाद सुरक्षा बलों के एक दल को उन्हें पकड़ने के लिए भेजा गया.

VIDEO: आतंक की कायराना करतूत, घर आए जवान की हत्या
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को देखकर पीएलएफआई उग्रवादी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में चार पीएलएफआई उग्रवादी मारे गए और सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PLFI Militants Killed, Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com