झारखंड के धनबाद के गोविंदपुर में एक रिटायर्ड वैज्ञानिक के परिवार की त्रासदी ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. वैज्ञानिक के बेटे ने अपनी तलाकशुदा बहन की मौत के बाद घर के बाथरूम में ही उसका 'अंतिम संस्कार' कर दिया. जानकारी के मुताबिक, 3 साल पहले वैज्ञानिक पिता की हुई मौत के बाद से बेटी काफी डिप्रेशन में थी. घटना के चार दिन बाद जब अधजले शव से पूरे मोहल्ले में बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को खबर की. जब पुलिस अंदर गई और नजारा देखा तो सभी हिल गए.
वैज्ञानिक संजीत की 2023 में हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड वैज्ञानिक संजीत कुमार झा की 2023 में मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी बेटी लिपिका डिप्रेशन में थी. बताया जा रहा है कि वह तलाकशुदा है और अपने पिता के घर पर रह रही थी. अब जब बेटी लिपिका (उम्र अज्ञात) ने अपने कमरे में खुदकुशी कर ली. इस पर बड़े भाई प्रणव ने न छोटे भाई को खबर दी, न पड़ोसियों को. उसने बहन का शव घर के बाथरूम में ही जला दिया.

बड़े भाई से पूछताछ कर रही पुलिस
भाई के अनुसार, लिपिका की मौत 7 अप्रैल की रात में हो गई थी, उसने बहन की मौत की खबर किसी को नहीं दी और बहन को उसके बाथरूम मे ही अंतिम संस्कार कर दी. जब कई दिनों बाद अधजले शव से बदबू फैलने लगी तो तब पड़ोसियों ने रविवार रात पुलिस को इसकी सूचना दी और गोविंदपुर पुलिस सभी एंगल से तहकीकात कर रही है. पुलिस को बड़े भाई पर शक है, क्योंकि उसके ब्यान हर वक्त बदल रहें. पुलिस बड़े भाई प्रणव को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है.
तलाक के बाद पिता के घर पर रहती थी लिपिका
पुलिस ने घर पहुंचकर अधजला शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. छोटे भाई प्रदीप राजवर्धन ने बताया कि लिपिका तलाक के बाद घर पर ही रहती थी. पिछले तीन साल से डिप्रेशन में थी. पिता की मौत के बाद वह कमरे से बाहर ही नहीं निकलती थी. हाल के महीनों में बेड से उतरना भी मुश्किल हो गया था. बाथरूम तक बड़े भाई ही सेवा करता था. छोटा भाई प्रदीप कुछ दिनों से शहर के बाहर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है.

2020 अप्रैल में संजीत की पत्नी की मौत हुई और संजीत का लिवर डैमेजेड होने से 2023 के अप्रैल में मौत हुई थी. अब तालकशुदा बेटी लिपिका की भी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद तीनों बच्चे डिप्रेशन के शिकार हो गए. आर्थिक तंगी ने परिवार को तोड़ दिया. पड़ोसी भी घर आना-जाना बंद कर चुके थे. प्रणव घर पर रहकर बहन की देखभाल करता था. बहरहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के बाद ही सच सामने आएगा कि लिपिका की मौत आत्महत्या थी या कुछ और है.
यह भी पढे़ं-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं