अगर आप बार-बार रिचार्ज करवा कर परेशान हो गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों को एक सस्ता लेकिन लंबी वैलिडिटी वाले प्लान का ऑप्शन देती है. इसकी कीमत 2249 रुपये है. इस प्लान के साथ पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है. हालांकि, पहली नजर में Airtel का ये प्रीपेड प्लान सस्ता लग सकता है लेकिन इसके साथ एक बड़ा कैच है. अच्छी बात है कि Airtel का ये 2249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. आइए, आपको इस प्लान के बारे में बताते हैं.
Airtel का 2249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Airtel के इस 2249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को पूरे साल भर के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 30GB 4G डेटा और 3600 SMS की सुविधा दी जाती है. डेटा कम होने के बावजूद कंपनी इस प्लान के साथ कई काम के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दे रही है. इसमें ग्राहकों को पूरे 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का मुफ्त एक्सेस मिलता है. इसकी मार्केट में कीमत लगभग 4 हजार रुपये है.
इसके साथ ही सेफ कॉलिंग और SMS एक्सपीरियंस के लिए 'Airtel Safe Network' का फ्री ऐड-ऑन सपोर्ट मिलता है. एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए इसमें 'Airtel Xstream Play' का एक्सेस भी दिया गया है. जिससे यूजर्स फ्री में अपनी पसंद का डिजिटल कंटेंट देख सकते हैं. Airtel का ये प्लान खासतौर से उन ग्राहकों के लिए है जो एक बजट-फ्रेंडली प्लान चाहते हैं और बहुत कम पैसे में सालभर के लिए अपना सिम एक्टिव रखना चाहते हैं.
डेटा नहीं चाहिए? तो चुनें ये वाला प्लान
अगर आपको साल भर के लिए इंटरनेट डेटा की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, और आप केवल कॉलिंग व SMS के लिए लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो आपके लिए कंपनी का 1849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा. 1849 रुपये वाले प्लान में भी पूरे 365 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3600 SMS दिए जाते हैं. इसके साथ आपको इंटरनेट डेटा नहीं मिलेगा. हालांकि, इसके लिए आप अलग से रिचार्ज करवा सकते हैं.
डेटा न होने के बावजूद इसके साथ भी यूजर्स को Adobe Express Premium का 12 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन, सेफ कनेक्टिविटी के लिए Airtel Safe और कॉलर ट्यून लगाने के लिए फ्री Hellotunes की सुविधा दी जाती है. ऐसे में आप कम कीमत में सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं तो इन दोनों में से किसी एक प्लान के साथ जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | सिर्फ ₹1 का फर्क, Airtel के इस प्लान में ऑफर्स की झड़ी, अनलिमिटेड कॉल-डेटा और कई फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं