विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2026

Jharkhand: गिरिडीह में 13 साल की मासूम को 35 साल के दरिंदे ने बनाया शिकार, 4 माह की गर्भवती हुई मासूम

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में 13 साल की बच्ची के साथ 35 साल के युवक ने रेप का मामला सामने आया है. जिसमें नाबालिग बच्ची चार माह की गर्भवती पाई गई. (अमर सिन्हा की रिपोर्ट)

Jharkhand: गिरिडीह में 13 साल की मासूम को 35 साल के दरिंदे ने बनाया शिकार, 4 माह की गर्भवती हुई मासूम
प्रतीकात्मक तस्वीर

Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह जिले से इंसानियत को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मामला गावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक 35 साल के आदमी ने 13 साल की लड़की का रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया. 

मां की नजर पड़ी तो खुला राज

पीड़िता के पिता के जरिए थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. जिसके मुताबिक, गांव का रहने वाला आरोपी नकुल चौधरी (35) लड़की को जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसका रेप कर रहा था. जान जाने के डर से वह महीनों चुप रही. इसी बीच 2 अप्रैल को जब पीड़िता की मां ने उसका फूला हुआ पेट देखा तो वह हैरान रह गई.

  मां के सख्ती से पूछने बेटी ने बताई आपबीती

जब मां ने उससे सख्ती से पूछा तो लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई और आरोपी की दरिंदगी का राज खोल दिया. जिसके बाद मां उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई जहां उसे पता चला कि उसकी बेटी चार महीने की प्रेग्नेंट है। यह सुनकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई.

पैसा देकर मामला दबाने की कोशिश

दूसरी तरफ, जब मामला लोगों के सामने आया, तो कुछ  ने पंचायत में ही मामले को दबाने की कोशिश की. उन्होंने पीड़िता के पिता पर दबाव बनाया और उन्हें पैसे का लालच दिया. हालांकि, तब तक गिरिडीह SP डॉ. बिमल कुमार को मामले की जानकारी मिल चुकी थी. SP ने तुरंत लोकल थानेदार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया. साथ ही, चूंकि मामला नाबालिग के यौन शोषण से जुड़ा था, इसलिए बाल संरक्षण आयोग को भी सूचित किया गया.

आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार करने के दिए निर्देश

पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पूरे मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह SP डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि नाबालिग के यौन शोषण का मामला सामने आते ही तुरंत कार्रवाई की गई. मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं अधिकारियों को सीधे निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए.

यह भी पढ़ें; बिहार में ऑनलाइन गेमिंग में करोड़ों की ठगी का थाईलैंड कनेक्शन, 8 शातिर गिरफ्तार... करते थे खतरनाक प्लानिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com