विज्ञापन
कुंदन सिंह

कुंदन सिंह

संवाददाता, धनबाद

कुंदन सिंह झारखंड के धनबाद शहर स्थित एक अनुभवी पत्रकार हैं और NDTV के झारखंड (कोयलांचल) संवाददाता हैं. वह टीवी तथा वेबसाइट के लिए लगातार तथ्य तथा विश्लेषण के साथ रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी पत्रकारिता के केंद्र में आदिवासी अधिकार - जल, जंगल, जमीन - , कोयलांचलन में बुनियादी सुविधाओं की कमी, नक्सलवाद, कोयला माफिया और कोयला खनन की गड़बड़ियाँ जैसे मुद्दे शामिल रहे हैं. प्रदेश में 2002 में डोमिसाइल विवाद उभरा और सरकार-प्रशासन पर दबाव और स्थानीय हितों की मांगें तेज हुईं. झारखंड में 2004 के बाद राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार और तीन राष्ट्रपति शासनों पर कुंदन सिंह ने असरदार गहराई वाली रिपोर्टिंग की. इनमें कई ने प्रशासनिक कार्रवाई को भी प्रेरित किया.