विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिये नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को सुरक्षा बलों ने आज पकड़ लिया

नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
प्रतीकात्मक फोटो
  • नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा
  • हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिये एलओसी पार करना चाह रहे थे दोनों
  • दोनों की पहचान दानिश गुलाम लोन व सुहैल अहमद के तौर पर हुई
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिये नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे दो युवकों को सुरक्षा बलों ने आज पकड़ लिया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और कुपवाड़ा के मानिगाह हयहामा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.

VIDEO: नियंत्रण रेखा पर फायरिंग, दहशत में स्कूली बच्चे
उन्होंने कहा, ‘तलाशी के दौरान दो युवक संदिग्ध रूप से सीमा के पास नजर आये जिन्हें पकड़ लिया गया. उनकी पहचान दानिश गुलाम लोन और सुहैल अहमद के तौर पर हुई है. दोनों दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले हैं.’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Youths Caught, Line Of Control
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com