विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, किस मकसद से आया, बैकग्राउंड क्या? चल रही जांच

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है. पकड़ में आया पाकिस्तानी शख्स लाइन ऑफ कंट्रोल के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था. सुरक्षा बल के जवान से उससे पूछताछ कर रहे है.

जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक, किस मकसद से आया, बैकग्राउंड क्या? चल रही जांच
इंटरनेशनल बॉडर की सुरक्षा में चौकस जवान.
PTI
श्रीनगर:

जम्मू कश्मीर में एक पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया है. सुरक्षा बल के जवान उससे पूछताछ कर उसके भारत आने के मकसद और बैकग्राउंड के बारे में जानकारी जुटा रहे है. मिली जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है. इस व्यक्ति की पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के पोलास के रहने वाले रफीक के बेटे मोहम्मद सज्जाद के तौर पर हुई है. उसे रूटीन निगरानी के दौरान LoC के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखा गया था. 

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सज्जाद को हिरासत में ले लिया है और अभी उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके मकसद और बैकग्राउंड का पता लगाया जा सके. पुंछ पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है.


खबर अपडेट की जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Jammu Kashmir News, Pakistani Arrested, Poonch, Line Of Control
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com