विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

कठुआ गैंगरेप : आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्‍सा लेने वाले भाजपा मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

शनिवार को जम्मू में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें इस मुद्दे पर आगे के कदम पर चर्चा होगी.

कठुआ गैंगरेप : आरोपियों के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्‍सा लेने वाले भाजपा मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
फाइल फोटो
श्रीनगर: कठुआ बलात्कार एवं हत्या मामले के आरोपियों के समर्थन में एक रैली में हिस्सा लेने को लेकर निशाने पर आए भाजपा के दो मंत्रियों ने शुक्रवार को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सत शर्मा को अपने इस्तीफे सौंप दिये. शर्मा ने कहा, ‘‘हां, दोनों मंत्रियों ने मुझे अपने इस्तीफे सौंप दिये हैं.’’ उन्होंने कहा कि शनिवार को जम्मू में भाजपा विधायक दल की बैठक होनी है जिसमें इस मुद्दे पर आगे के कदम पर चर्चा होगी.

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इस्तीफों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भेजेंगे? शर्मा ने कहा, ‘‘हम इस पर और अन्य मुद्दों पर पार्टी की विधायक दल की बैठक में चर्चा करेंगे.’’ वन मंत्री चौधरी लाल सिंह और उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश रैली में शामिल हुए थे. विपक्षी नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस ने मांग की थी कि महबूबा दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करें.

VIDEO: कठुआ कांड पर राजनीति गरमाई

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kathua Rape Case, BJP Ministers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com