विज्ञापन

बीजेपी विधायक को ‘चप्पलों से मारो’, कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, किसानों की बैठक में छिड़ा विवाद

कर्नाटक के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हरिहर के भाजपा विधायक बीपी हरीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. घटना के बाद भाजपा ने मंत्री की आलोचना की है.

बीजेपी विधायक को ‘चप्पलों से मारो’, कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, किसानों की बैठक में छिड़ा विवाद
कर्नाटक मंत्री का विवादित बयान, BJP विधायक को लेकर बोले- ‘चप्पलों से मारो’; वीडियो वायरल
NDTV
बेंगलुरु:

कर्नाटक में भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच चल रही चर्चा के दौरान एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. राज्य सरकार के मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हरिहर से भाजपा विधायक बीपी हरीश के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने मंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है. वहीं बीपी हरीश ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याएं सुनने के बजाय मंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया.

किसानों की मांग के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार हरिहर क्षेत्र के किसानों का एक समूह भद्रा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की मांग को लेकर जिला प्रभारी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन से मिलने पहुंचा था. किसानों ने मंत्री को बताया कि वे भाजपा विधायक बीपी हरीश की सलाह पर अपनी मांग लेकर उनके पास आए हैं. किसानों ने कहा, 'पीने के लिए पानी नहीं है, मवेशियों के लिए पानी नहीं है. जब हम हरीश अन्ना से पूछते हैं तो वे कहते हैं, मंत्री से पूछो.'

विधायक पर भड़के मंत्री

किसानों की यह बात सुनने के बाद मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन नाराज हो गए. वीडियो में वह भाजपा विधायक के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. मंत्री ने ग्रामीणों से विधायक को चप्पलों से मारने तक की बात कही. साथ ही उन्होंने किसानों से यह भी कहा कि विधायक को सम्मान देते हुए 'अन्ना' कहकर न पुकारें. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक विवाद में बदल गया.

भाजपा विधायक ने जताया विरोध

भाजपा विधायक बीपी हरीश ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'किसानों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के बजाय मंत्री ने मेरे खिलाफ अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. जनता उन्हें इसका जवाब देगी.'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हुए हमलावर

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने भी मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन की भाषा की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'दावणगेरे के प्रभारी मंत्री ने हमारे हरिहर विधायक बीपी हरीश के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है. उन्होंने उनके माता-पिता तक का अपमान किया है. यह केवल हरीश का नहीं बल्कि उनके पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता का अपमान है.' विजयेंद्र ने आगे कहा, 'अगर आप सत्ता के घमंड में इस तरह की भाषा बोलेंगे तो आने वाले दिनों में जनता इसका फैसला करेगी.'

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में 18 जगहों पर ED की छापेमारी, मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी के ठिकानों पर रेड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Karnataka Minister Abuse, BJP MLA, BP Harish, BY Vijayendra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com