- आतंकवादियों ने व्यक्ति को मारी गोली
- गंभीर रूप से हुआ घायल
- पुलावामा के त्राल की घटना
आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में एक आम नागरिक को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद आस-पास का लोग काफी सहमे हुए हैं. इस घटना के बारे में पुलिस से जानकारी हासिल करने पर पता चला कि आम नागरिक पर गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आतंकवादियों ने जिस शख्स को मारा, उसका नाम मंजूर अहमद हजाम बताया जा रहा है.
भाजपा उम्मीदवार को हुई जेल, सबरीमाला की एक महिला भक्त पर किया था हमला
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने त्राल में मंजूर अहमद हजाम को गोली मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये.'' घायल नागरिक को अस्पताल भेजा गया है. जहां उपचार किया जा रहा है. घायल शख्स के बारे में पूछने पर पुलिस प्रवक्ता कहा कि हजाम को अस्पताल ले जाया गया और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल अभी इस बारे में अधिक जानकारी आना बाकी है.
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं