फाइल फोटो
- पुलवामा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया
- आतंकी की पहचान जेईएम के वांछित आतंकवादी नूर मोहम्मद के रूप में हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पुलवामा:
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के सेम्पोरा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. आंतकी के शव के साथ सेना ने हथियार और गोला बारूद भी जब्त कर लिया है. मारे गए आतंकी की पहचान हो गई है. सेना ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की पहचान जेईएम के वांछित आतंकवादी नूर मोहम्मद के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: तीन सैनिकों की मौत पर पाक ने लगाया युद्धविराम उल्लंघन का आरोप, भारतीय सेना ने दिया ये जवाब
सुरक्षाबलों द्वारा चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन जारी है. इससे पहले भारतीय सेना ने सोमवार को पाकिस्तानी सेना के तीन जवानों को ढेर कर दिया था. इस पर पाकिस्तान ने कहा था कि भारत की तरफ से युद्धविराम का उल्लंघन हुआ है, जिसके कारण हमारे सैनिक मारे गए हैं. बीते रविवार को भी एक पाकिस्तानी जवान को मार गिराया था. इसके साथ ही सेना ने अपने चार जवानों की मौत का बदला ले लिया. सेना के मुताबिक, शाम छह बजे पुंछ के दूसरे ओर एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी.
VIDEO: हंदवाड़ा के उनीसू में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
सेना की कार्रवाई में पाक के बलूच रेजिमेंट के तीन जवान मारे गए और एक जवान घायल हो गया. इससे पहले नौशेरा के झांगर सेक्टर में सेना ने एक पाक जवान को मार गिराया था. यहां पर पाक सेना ने एलओसी पर फायरिंग की थी और जवाबी कार्रवाई में उसका एक जवान मारा गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं