विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2018

जम्मू-कश्मीर : कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे, 'चिल्लई कलां' के बाद मिलेगी राहत

जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल सर्वाधिक ठंडा रहा. यहां पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया. इसके बाद लेह में तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे रहा.  40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि 'चिल्लई कलां' 20 जनवरी को समाप्त हो रही है.

जम्मू-कश्मीर : कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे, 'चिल्लई कलां' के बाद मिलेगी राहत
फाइल फोटो
श्रीनगर: कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया. मौसम विभाग ने रविवार तक सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है. जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल सर्वाधिक ठंडा रहा. यहां पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया. इसके बाद लेह में तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे रहा.  40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि 'चिल्लई कलां' 20 जनवरी को समाप्त हो रही है.

पुंछ में एलओसी की चौकियों पर पाक सैनिकों ने की गोलीबारी, सेना का कैप्टन घायल

श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.  जम्मू शहर में तापमान 6.9 डिग्री, कटरा में 7.8 डिग्री, बटोटे में 3.4 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे, भदरवाह में 0.9 डिग्री और उधमपुर में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया.

वीडियो : ठंड से मौत पर सियासत क्यों?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com