विज्ञापन

विराट नंबर-6, गिलक्रिस्ट-सहवाग ओपनर, अकरम, मैकग्रा और शोएब अख्तर गेंदबाज, स्पीड के सौदागर ने चुनी दुनिया की बेस्ट 11

शॉन टेट ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन का चयन किया है. उनकी टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी समेत कई दिग्गज शामिल हैं. ओपनिंग की जिम्मेदारी एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग को सौंपी गई है.

विराट नंबर-6, गिलक्रिस्ट-सहवाग ओपनर, अकरम, मैकग्रा और शोएब अख्तर गेंदबाज, स्पीड के सौदागर ने चुनी दुनिया की बेस्ट 11
विराट कोहली, एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग.
@X

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट को कौन नहीं जानता है. क्रिकेट की दुनिया में वह सबसे तेज गेंद फेंकने वाले संयुक्त रूप से दूसरे तेज गेंदबाज हैं. टेट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर नजर आते हैं. अगले साल यानी की 2027 में वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले बात करें शॉन टेट की बेस्ट ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन के बारे में तो वह कुछ इस प्रकार है- 

शॉन टेट ने गिलक्रिस्ट-सहवाग को चुना ओपनर

शॉन टेट ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन में ओपनर के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव किया है. दोनों ही बल्लेबाज वनडे फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं. गिलक्रिस्ट और सहवाग के आक्रमक खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने दौर में करीब 100 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे. 

पोंटिंग, सचिन, लारा और विराट के कंधों पर रखा मध्य क्रम का भार

शॉन टेट ने मध्य क्रम का भार रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और विराट कोहली के कंधों पर रखा है. सचिन तेंदुलकर (18426) और विराट कोहली (15195) वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के क्रमशः पहले और दूसरे बल्लेबाज हैं. वहीं रिकी पोंटिंग (13704) और ब्रायन लारा (10405) ने भी 10,000 रन के आंकड़े को पार किया है. 

धोनी बने बने विकेटकीपर 

विकेटकीपर के तौर पर शॉन टेट ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का चुनाव किया है. धोनी ने भारतीय टीम की तरफ से वनडे में कुल 350 मुकाबले खेले. इस बीच वह 50.6 की स्ट्राइक रेट से 10773 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने विकेट के पीछे 444 शिकार किए. जिसमें 321 कैच और 123 स्टंपिंग शामिल है. 

चार गेंदबाजों का किया चुनाव 

शॉन टेट ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन में कुल चार गेंदबाजों का चुनाव किया है. जिसमें स्पिनर के तौर पर उन्होंने शेन वॉर्न को रखा है, जबकि तेज गेंदबाज के तौर पर वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा और शोएब अख्तर का चुनाव किया है. 

शॉन टेट की ऑल टाइम बेस्ट वनडे प्लेइंग इलेवन

एडम गिलक्रिस्ट, वीरेंद्र सहवाग, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, विराट कोहली, एमएस धोनी, शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा और शोएब अख्तर. 

यह भी पढ़ें- World Record: 149 साल में पहली बार! 100 रन + 7 विकेट, मुल्डर ने रच दिया इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Shaun Tait, Virat Kohli, Sachin Ramesh Tendulkar, Mahendra Singh Dhoni, Virender Sehwag, Adam Gilchrist, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com