विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

जम्मू में तमाम तरह के युद्ध हथकंडों का इस्तेमाल करेगा पाक: भाजपा

गुरुवार रात जम्मू के एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों द्वारा ग्रेनेड से किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए थे.

जम्मू में तमाम तरह के युद्ध हथकंडों का इस्तेमाल करेगा पाक: भाजपा
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जम्मू: भाजपा ने जम्मू के एक बस स्टैंड में गुरुवार को हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि बाहरी एवं आतंरिक विरोधी ताकतों ने पाकिस्तान द्वारा शुरू किये गए तमाम तरह के युद्ध के हथकंडों के जरिये जम्मू को निशाना बनाने का फैसला किया है. भाजपा की जम्मू - कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अनिल गुप्ता ने कहा, ‘खुफिया जानकारी के आकलन से पता चला है कि बाहरी एवं आंतरिक दोनों तरह की शत्रु ताकतों ने जम्मू को हमारे पड़ोसी शत्रु देश पाकिस्तान द्वारा शुरू किए गए तमाम तरह के युद्ध हथकंडों का निशाना बनाने का फैसला किया है.’

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में आंतकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

उन्होंने कहा कि ये ताकतें कश्मीर में मौजूदा पर्यटन सत्र प्रभावित करने में सफल रही हैं और जम्मू की भी अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. गुरुवार रात जम्मू के एक बस स्टैंड पर संदिग्ध आतंकियों द्वारा ग्रेनेड से किए गए हमले में तीन पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए थे.

VIDEO : मुंबई : ATS ने शख्स को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिग लेने का है आरोप​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com