विज्ञापन

कुलगाम में ढेर हुआ 15 लाख का इनामी आतंकी अब्दुल लतीफ भट कौन था? बढ़ई कैसे बन गया आतंकी

लश्कर का टॉप कमांडर अब्दुल लतीफ भट ढेर हो गया है. सोमवार को एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया. वह 22 साल का था.

कुलगाम में ढेर हुआ 15 लाख का इनामी आतंकी अब्दुल लतीफ भट कौन था? बढ़ई कैसे बन गया आतंकी
लश्कर आतंकी अब्दुल लतीफ भट.
NDTV

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए हैं. मारे गए दोनों आतंकियों में कमांडर लतीफ अहमद भट भी शामिल था. लतीफ भट का मारा जाना लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह कश्मीर में उनका आखिरी एक्टिव कमांडर था. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था.

लतीफ भट लश्कर का टॉप कमांडर था. वह घाटी में हुए कई हमलों से जुड़ा था. कुलगाम में 11 नवंबर को CRPF पर जो हमला हुआ था, उसका मास्टरमाइंड लतीफ भट ही था. इसके अलावा, वह कश्मीर में मजदूरों की टारगेट किलिंग का मास्टरमाइंड था.

सोमवार को सुरक्षाबलों को लतीफ भट की लोकेशन मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया. 

कौन था लतीफ भट?

लतीफ भट लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था. वह सिर्फ 22 साल का ही था. इतनी कम उम्र में ही उसने कई बड़े हमलों को अंजाम दिया था.

वह कुलगाम के ख्रेवन चादर गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि वह नवंबर 2025 में घर छोड़कर चला गया था और लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया था.

अब्दुल लतीफ भट वांटेड टेररिस्ट था. लश्कर में शामिल होने से पहले वह कारपेंटर का काम करता था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह घाटी में लश्कर का एकमात्र कमांडर था. उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था.

यह भी पढ़ें | कुलगाम में CRPF जवानों पर हमले की जिम्मेदारी पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर आतंकी संगठन ने ली

पढ़ाई छोड़ बना बढ़ई, फिर एक दिन हो गया लापता

लतीउ ने पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल से 8वीं तक और फिर अश्मुजी के सरकारी स्कूल से 12 तक की पढ़ाई की.

कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में दाखिला लेने के बाद उसने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद गांव में ही वह एक ब्रीडिंग मशीन यूनिट में कारपेंटर के तौर पर काम करने लगा.

लेकिन 19 नवंबर 2025 को वह अपने घर से लापता हो गया. परिवार वालों ने उसे खूब ढूंढा लेकिन वह मिला नहीं. इसके बाद कुलगाम पुलिस थाने में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन बाद में पता चला कि वह लश्कर में शामिल हो गया है.

लश्कर का अहम मोहरा था लतीफ

लतीफ भट सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गया था क्योंकि उसने छोटे स्तर के हमले करके वहां से सुरक्षित निकल जाने का तरीका सीख लिया था.

हमले के बाद वह स्थानीय आबादी के बीच घुल-मिल जाता था, जिससे उसे ट्रैक करना बहुत मुश्किल हो गया था. पिछले एक साल में वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बहुत ही अहम मोहरा बन गया था. 

लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' के नाम से हमले करता है. उसे पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे. आईएसआई लतीफ भट की मदद से कश्मीर में अपना स्थानीय नेटवर्क और मजबूत करना चाहती थी.

लतीफ भट का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी कामयाबी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lashkar A Taiba, Kulgam Encounter Today, Jammu Kashmir News, Terrorist Attack, Lashkar Terrorist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com